Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Pakistan : बलूचिस्तान के कोयला खदान में विस्फोट, 32 की मौत, बचाव अभियान जारी

Pakistan : बलूचिस्तान के कोयला खदान में विस्फोट, 32 की मौत, बचाव अभियान जारी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Pakistan : पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक कोयला खदान में उस समय बड़़ा हादसा हो गया खान में विस्फोट हो गया। हादसे में 32 खनिकों का मौत हो गई और खदान में 10 लोगों के फंसे होने की सूचना है।

पढ़ें :- Pakistan : इमरान खान की बहन अलीमा खान गिरफ्तार , PTI ने की निंदा

खबरों के अनुसार, मृतकों की संख्या में वृद्धि हो सकती है। अधिकारियों का मानना है कि फंसे हुए खनन कर्मियों की जान को खतरा है और बचाव और राहत कर्मी उन तक पहुंचने के लिए तेजी से काम कर रहे हैं।

सरकारी खान निरीक्षक गनी बलोच ने कहा कि बृहस्पतिवार को हुआ विस्फोट संभवत: मीथेन गैस के कारण हुआ। यह घटना बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा के बाहरी इलाके में हुई।

बलूचिस्तान के खदान एवं खनिज मंत्री शोएब नोशेरवानी ने कहा कि बचाव दल बेहद कठिन परिस्थितियों में काम कर रहे हैं। नोशेरवानी ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की और कहा कि प्रांतीय सरकार विस्फोट में मारे गए प्रत्येक खनिक के परिवार को पांच-पांच लाख पाकिस्तानी रुपये का मुआवजा देगी।

 

पढ़ें :- इमरान खान की बहन अलीमा खान गिरफ्तार, 2023 से जेल में बंद पूर्व पीएम की रिहाई को लेकर मार्च निकालने वाली थी
Advertisement