Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Pakistan : इमरान खान की पार्टी के मार्च से पहले इस्लामाबाद को बनाया किला, कंटेनरों की किलेबंदी

Pakistan : इमरान खान की पार्टी के मार्च से पहले इस्लामाबाद को बनाया किला, कंटेनरों की किलेबंदी

By अनूप कुमार 
Updated Date

Pakistan : पाकिस्तान में इमरान खान की इमरान खान की रिहाई की मांग को राजनीतिक हलचल तेज हो गई। इमरान खान की पार्टी PTI के 27 सितंबर के लॉन्ग मार्च को लेकर हलचल तेज है। मार्च से पहले इस्लामाबाद को किले में तब्दील करने जैसी सुरक्षा में तब्दील कर दिया गया। इस्लामाबाद जाने वाले कई बड़े रास्ते बंद कर दिए गए हैं, कंटेनर खड़े किए जा रहे हैं और पंजाब सरकार ने रेंजर्स की तैनाती भी मांगी है। PTI ने यह मार्च जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई की मांग को लेकर बुलाया है।

पढ़ें :- पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर की एयर स्ट्राइक , कंधार में जोरदार धमाका

इस्लामाबाद पुलिस ने पंजाब से 16 हजार और सिंध से 2 हजार अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की मांग की है। इसके साथ ही 2 हजार से ज्यादा कंटेनर इस्लामाबाद और अटक में अहम जगहों पर पहुंचाए गए हैं, जिससे किलेबंदी की जा रही है।

मोबाइल-इंटरनेट पर भी लग सकती है पाबंदी
PTI मार्च से पहले रावलपिंडी और अटक में मोबाइल और इंटरनेट सेवाओं पर भी रोक या स्पीड कम करने की तैयारी है। पंजाब के गृह विभाग ने संघीय गृह मंत्रालय से चुनिंदा इलाकों में 2G, 3G और 4G सेवाओं को डाउनग्रेड या जाम करने की मांग की है।

इसमें रावलपिंडी के ब्रह्मा, बहतर, टैक्सिला सिटी, वाह सदर, थलियां और चकरी जैसे इलाके शामिल हैं। अटक जिले में भी सेवाओं को डाऊ करने की मांग की गई है।

पढ़ें :- Global Politics: मक्का रक्षा समझौते से बदले पश्चिम एशिया के समीकरण, भारत के लिए कितनी बड़ी चुनौती?
Advertisement