नई दिल्ली। पाकिस्तान और अफगानिस्तान (Pakistan and Afghanistan) के बीच हुए युद्ध में दोनों देशों का बड़ा नुकसान हुआ है। दोनों देशों के जवानों के साथ-साथ देशों के 100 से अधिक नागरिक की मौत हुई है। वहीं सैकड़ों लोग इस युद्ध में घायल भी हुए है। युद्ध के दौरान पाकिस्तान ने अफगानिस्तान पर एयरस्ट्राइक भी किया है। वहीं पाकिस्तान ने बुधवार को 48 घंटे के लिए सीजफायर किया है। पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ ने भारत पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि तालिबान भारत की ओर से प्रॉक्सी युद्ध लड़ रहा है।
पढ़ें :- काबुल पर पाकिस्तानी हमले की भारत ने निंदा की, कहा-इस आपराधिक कृत्य के दोषियों को जवाबदेह ठहराना चाहिए
पाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ (Pakistan’s Defence Minister Khawaja Asif) ने भारत पर आरोप लगाते हुए कहा कि तालिबान के फैसले नई दिल्ली में बैठी भारत सरकार ले रही है। तालिबान भारत की ओर से पाकिस्तान के खिलाफ प्रॉक्सी युद्ध लड़ रहा है। पाकिस्तानी रक्षामंत्री आसिफ ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच हुए सीज़फायर पर भी संदेह जताया है। पाकिस्तानी मंत्री ने कहा कि अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीजफायर ज्यादा दिन तक नहीं टिकेगा।
उनका कहना है कि भारत और अफगानिस्तान के बीच संबंधों में आ रही मज़बूती दुनिया में किसी से भी नहीं छिपी है। तालिबानी विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी (Taliban Foreign Minister Amir Khan Muttaqi) के भारत दौरे के दौरान भी दोनों देशों के संबंधों में मज़बूती पर जोर दिया गया है। हालांकि भारत की तरफ से अफगानिस्तान और पाकिस्तान के इस युद्ध में तालिबान की मदद का कोई सबूत नहीं है।