Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. चिकन साड़ी के साथ मैचिंग कट स्लीव्स ब्लाउज में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के सिंपल लुक में फैंस का लुट लिया दिल

चिकन साड़ी के साथ मैचिंग कट स्लीव्स ब्लाउज में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर के सिंपल लुक में फैंस का लुट लिया दिल

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की पाकिस्तान में ही नहीं बल्कि भारत में भी कई फैंस है। हानिया अपने फैंस के लिए तस्वीरें शेयर करती रहती है। पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपना साड़ी लुक शेयर किया है।

पढ़ें :- बीजद के राज्यसभा नेता पद से सस्मित पात्रा ने दिया इस्तीफा, नवीन पटनायक ने किया स्वीकार

तस्वीरों में हानिया ने ऑफ व्हाइट चिकनकारी खादी सिल्क साड़ी पहने नजर आ रही है। साड़ी पर चिकनकारी बूटी है और पल्लू पर भी डिजाइन है।

वहीं गोल्डन बॉर्डर साड़ी को और भी क्लासी बना रहा है। इस साड़ी को हानिया आमिर ने मैचिंग कट स्लीव्स वाले ब्लाउज के साथ पेयर किया था।

पढ़ें :- Cough Syrup Case : कफ सिरप कांड के सरगना शुभम जायसवाल के खिलाफ इंटरपोल का रेड कॉर्नर नोटिस, जल्द हो सकती है गिरफ्तारी

गोल्डन शॉल के साथ एक्ट्रेस ने अपने लुक को फाइनल टच दिया था। साड़ी के साथ हानिया ने स्लिक बन हेयर स्टाइल चुना था। इसे उन्होंने लाइट पिंक गुलाब के साथ डेकोरेट किया था।

हानिया ने मैचिंग हैवी ईयररिंग्स भी पहने थे और हाथों में गोल्डन कलर की चूड़ियां भी पहनी थीं। आंखों में गहरा काजल और लाइट पिंक लिप्स्टिक लगाए एक्ट्रेस बला की खूबसूरत दिख रही थीं। फैंस उनकी इन तस्वीरों की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

पढ़ें :- योगी सरकार ने 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में दी नई तैनाती, देखें पूरी लिस्ट
Advertisement