Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Coock Tips : शाम की छोटी-मोटी भूख के ल‍िए परफेक्‍ट है पनीर शेजवान ब्रेड रोल, आसान है इसकी रेस‍िपी

Coock Tips : शाम की छोटी-मोटी भूख के ल‍िए परफेक्‍ट है पनीर शेजवान ब्रेड रोल, आसान है इसकी रेस‍िपी

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

शाम को अक्सर कुछ खाने का मन करता है। खासकर जब कहीं  ऑफिस से आते हो या बच्चे स्कूल कॉलेज से आते हैं। ऐसे में आपके लिए मैं  पनीर शेजवान ब्रेड रोल  लेकर आई हूँ। ये आसान और स्‍वाद‍िष्‍ट व‍िकल्‍प हो सकता है। इसे बनाना भी बहुत आसान है। साथ ही स्वाद इतना अच्छा होता है अगर एक बार आप खाएँगे तो फैन हो जाएँगे।

पढ़ें :-  Summer drink :  गर्मी में ज्यादा ठंडक देती हैं ये देसी चीजें , गांवों में की जाती हैं इस्तेमाल

स्टफिंग के लिए

पनीर 200 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)

शेजवान सॉस तीन बड़े चम्मच

  प्याज एक बारीक कटा हुआ

पढ़ें :- आप रोज सुबह पिएं ये खास ड्रिंक, सुस्ती और थकान होगी छूमंतर

  शिमला मिर्च एक बारीक कटी हुई

  हरी मिर्च

  नमक स्वादानुसार

  काली मिर्च पाउडर ए‍क चौथाई चम्मच

  तेल ए‍क बड़ा चम्मच

पढ़ें :- TAMPTATIONS के वेज बेकरी गोदाम में मिला चिकन पाउडर और एक्सपायरी खाद्य सामग्री, गोदाम के कई हिस्सों को किया सील

  हरा धनिया दो बड़े चम्मच (कटा हुआ)

रोल बनाने के लिए

  ब्रेड स्लाइस आठ किनारे काट लें

  पानी जरूरत के अनुसार (ब्रेड को गीला करने के लिए)

मैदा दो बड़े चम्मच

  पानी दो बड़े चम्मच (स्‍लरी बनाने के लिए)

पढ़ें :- बर्ड फ्लू खतरों के बीच सऊदी अरब का बड़ा फैसला, भारत समेत 40 देशों से पोल्ट्री और अंडों का आयात किया बैन

 तेल डीप फ्राई करने के लिए

विधि :

  एक पैन में तेल गर्म करें, उसमें प्याज और शिमला मिर्च डालकर दो मिनट तक भून लें।

  हरी मिर्च, पनीर, शेजवान सॉस, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें।

  आखिर में हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें।

  स्टफिंग को ठंडा होने दें।

  अब ब्रेड स्लाइस के किनारे काट लें।

पढ़ें :- रमजान महीने में सस्ती खजूर को मंहगे खजूर के डिब्बो में पैक कर बेच रहे है फल कारोबारी, जीएसटी विभाग को लगा रहे है चूना

  ब्रेड को हल्का पानी छिड़ककर बेलन से बेल लें।

  बीच में स्टफिंग रखकर रोल की तरह टाइट रोल कर लें।

  किनारे बंद करने के लिए मैदा-पानी की स्‍लरी लगाएं।

  अब कड़ाही में तेल गर्म करें।

  ब्रेड रोल को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करें।

  आपका पनीर शेजवान ब्रेड रोल तैयार है।

  गरमागरम पनीर शेजवान ब्रेड रोल को टोमैटो केचअप या ग्रीन चटनी के साथ सर्व करें।

 

Advertisement