Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. फूड
  3. Coock Tips : शाम की छोटी-मोटी भूख के ल‍िए परफेक्‍ट है पनीर शेजवान ब्रेड रोल, आसान है इसकी रेस‍िपी

Coock Tips : शाम की छोटी-मोटी भूख के ल‍िए परफेक्‍ट है पनीर शेजवान ब्रेड रोल, आसान है इसकी रेस‍िपी

By Aakansha Upadhyay 
Updated Date

शाम को अक्सर कुछ खाने का मन करता है। खासकर जब कहीं  ऑफिस से आते हो या बच्चे स्कूल कॉलेज से आते हैं। ऐसे में आपके लिए मैं  पनीर शेजवान ब्रेड रोल  लेकर आई हूँ। ये आसान और स्‍वाद‍िष्‍ट व‍िकल्‍प हो सकता है। इसे बनाना भी बहुत आसान है। साथ ही स्वाद इतना अच्छा होता है अगर एक बार आप खाएँगे तो फैन हो जाएँगे।

पढ़ें :- स्कूलों के पास नहीं बेच सकते चिप्स-बिस्किट? FSSAI ने तय किए नमक-चीनी-फैट के मानक

स्टफिंग के लिए

– पनीर 200 ग्राम (कद्दूकस किया हुआ)

– शेजवान सॉस तीन बड़े चम्मच

–  प्याज एक बारीक कटा हुआ

पढ़ें :- 'हनुमान अंश' के सेट पर बीयर पीने का था प्लान, पर खानी पड़ी दाल-खिचड़ी; एक्टर ने बताया मजेदार किस्सा

–  शिमला मिर्च एक बारीक कटी हुई

–  हरी मिर्च

–  नमक स्वादानुसार

–  काली मिर्च पाउडर ए‍क चौथाई चम्मच

–  तेल ए‍क बड़ा चम्मच

पढ़ें :- Traditional Country Recipes Power :  पारं​परिक देशी व्यंजनों में छिपा है स्वाद और पावर का खजाना, सेहत और दिमाग के लिए जरूरी

–  हरा धनिया दो बड़े चम्मच (कटा हुआ)

रोल बनाने के लिए

–  ब्रेड स्लाइस आठ किनारे काट लें

–  पानी जरूरत के अनुसार (ब्रेड को गीला करने के लिए)

– मैदा दो बड़े चम्मच

–  पानी दो बड़े चम्मच (स्‍लरी बनाने के लिए)

पढ़ें :- रामदेव खुद लोगों का रोग ठीक करते हैं, पर अपना इलाज AIIMS में कराते हैं : बृजभूषण शरण सिंह

– तेल डीप फ्राई करने के लिए

विधि :

–  एक पैन में तेल गर्म करें, उसमें प्याज और शिमला मिर्च डालकर दो मिनट तक भून लें।

–  हरी मिर्च, पनीर, शेजवान सॉस, नमक और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिला लें।

–  आखिर में हरा धनिया डालकर गैस बंद कर दें।

–  स्टफिंग को ठंडा होने दें।

–  अब ब्रेड स्लाइस के किनारे काट लें।

पढ़ें :- Multigrain Roti :  मल्टीग्रेन आटे को पोषक तत्वों का खजाना माना जाता , जानें मिक्स आनाज की रोटी के फायदे

–  ब्रेड को हल्का पानी छिड़ककर बेलन से बेल लें।

–  बीच में स्टफिंग रखकर रोल की तरह टाइट रोल कर लें।

–  किनारे बंद करने के लिए मैदा-पानी की स्‍लरी लगाएं।

–  अब कड़ाही में तेल गर्म करें।

–  ब्रेड रोल को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक डीप फ्राई करें।

–  आपका पनीर शेजवान ब्रेड रोल तैयार है।

–  गरमागरम पनीर शेजवान ब्रेड रोल को टोमैटो केचअप या ग्रीन चटनी के साथ सर्व करें।

 

Advertisement