Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Paris Olympics 2024: आज ओलंपिक में भारतीय एथलीट्स का होगा एक्शन; पहला मेडल आने की उम्मीद

Paris Olympics 2024: आज ओलंपिक में भारतीय एथलीट्स का होगा एक्शन; पहला मेडल आने की उम्मीद

By Abhimanyu 
Updated Date

Paris Olympics 2024: पेरिस ओलंप‍िक 2024 में आज भारतीय एथलीट्स शूटिंग, टेनिस, टेबल टेनिस, हॉकी समेत कई खेलों में हिस्सा लेंगे। पेरिस में भारत के कुल 112 एथलीट 16 खेलों में 69 मेडल इवेंट में पसीना बहा रहे, इनमें पांच रिजर्व एथलीट भी शामिल हैं। इसी के साथ शनिवार को भारत के खाते में पेरिस ओलंपिक का पहला मेडल आने की उम्मीद है।

पढ़ें :- LPG Booking Time में बड़ा बदलाव, अब 24 घंटे नहीं घड़ी देखकर करनी होगी बुकिंग, जानिए नया टाइम-टेबल

दरअसल, शूट‍िंग में 10 मीटर एयर राइफल म‍िक्स्ड टीम इवेंट का फाइनल है। क्वाल‍िफिकेशन मुकाबले भारतीय समयानुसार 12:30 बजे है और फाइनल दोपहर 2 बजे के आसपास निर्धारित है। दो टीमें संदीप सिंह (Sandeep Singh) और इलावेनिल वालारिवन (Elavenil Valarivan), और अर्जुन बाबूता (Arjun Babuta) और रमिता जिंदल (Ramita Jindal) एक्शन में होंगी। शूट‍िंग में 10 मीटर एयर राइफल म‍िक्स्ड टीम इवेंट का फाइनल है। ओलंप‍िक के मुकाबलों को JioCinema और Sports18 पर लाइव देखा जा सकेगा।

पेरिस ओलंपिक में आज (27 जुलाई) को भारत का पूरा शेड्यूल (भारतीय समयानुसार)

शूटिंग:

दोपहर 12:30 बजे: 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन: संदीप सिंह / इलावेनिल वालारिवन

पढ़ें :- Video- रशिया टीवी पत्रकार पर रिपोर्टिंग के दौरान हमले से भड़का रूस, इजरायल को लगाई लताड़, कहा- दोबारा न हो ऐसी घटना

दोपहर 12:30 बजे: 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन: अर्जुन बबूता / रमिता जिंदल

दोपहर 2 बजे: 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष क्वालिफिकेशन: अर्जुन सिंह चीमा

दोपहर 2 बजे: 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष क्वालिफिकेशन: सरबजोत सिंह

शाम 4 बजे: 10 मीटर एयर पिस्टल महिला क्वालिफिकेशन: मनु भाकर

शाम 4 बजे: 10 मीटर एयर पिस्टल महिला क्वालिफिकेशन: रिदम सांगवान

पढ़ें :- Diesel Price Hike : पेट्रोल के बाद अब इंडस्ट्रियल डीजल हुआ महंगा, एक साथ 22 रुपये का भारी इजाफा, जानें ताजा भाव

मेडल इवेंट (क्वालिफाई करने पर)

ब्रॉन्ज मेडल- 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम- दोपहर 2.00 बजे

गोल्ड मेडल- 10 मीटर एयर राइफल मिक्स्ड टीम- दोपहर 2.30 बजे

नौकायन

दोपहर 12:30 बजे: पुरुष एकल स्कल्स: पंवार बलराज

टेनिस

पढ़ें :- रविवार को नहाय खाय के साथ शुरू होगा महापर्व छठ, बुधवार को उषा अर्घ्य के साथ होगा पारण

दोपहर 03:30 बजे: पुरुष युगल के पहले दौर का मैच: रोहन बोपन्ना एवं एन श्रीराम बालाजी बनाम एडवर्ड रोजर-वैसलीन और फैबियन रेबौल (फ्रांस)

टेबल टेनिस

शाम 7:15 बजे: पुरुष एकल पहला दौर: हरमीत देसाई बनाम जैद अबो (यमन)

बैडमिंटन

शाम 7:10 बजे:  पुरुष एकल ग्रुप मैच: लक्ष्य सेन बनाम केविन कॉर्डन (ग्वाटेमाला)

रात 8 बजे: पुरुष युगल ग्रुप मैच: सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी एवं चिराग शेट्टी बनाम लुकास कोर्वी एवं रोनन लाबर (फ्रांस)

रात 11:50 बजे: महिला युगल ग्रुप मैच: अश्विनी पोनप्पा एवं तनीषा क्रास्टो बनाम किम सो येओंग एवं कोंग ही योंग (कोरिया)

पढ़ें :- महिलाओं को 1500, युवाओं को भत्ता-ममता का मास्टरस्ट्रोक, चुनाव से पहले घोषणा पत्र में वादों की बरसात

हॉकी

रात 9 बजे- पूल बी मैच: भारत बनाम न्यूजीलैंड

मुक्केबाजी

रात 12:05 बजे- महिलाओं के 54 किग्रा शुरुआती दौर का मुकाबला: प्रीति पवार बनाम थी किम अन्ह वो (वियतनाम)

Advertisement