पटना। भोजपुरी के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह एक बार फिर से सुर्खियों में आ गए है। इस बार वह किसी फिल्म या राजनीति को लेकर, बल्कि अपनी निजी जंदगी को लेकर सुर्खियों में है। उनकी पत्नी ज्योति सिंह के एक भावुक और आरोपों से भरे सोशल मीडिया पोस्ट ने फैन्स और इंडस्ट्री दोनों को चौंका दिया है। ज्योति सिंह ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लंबा पोस्ट साझा किया है और उसमें आत्मदाह करने की बात की है।
पढ़ें :- दिल्ली सरकार ने होली को ड्राई डे लिस्ट से हटाया , AAP का तीखा हमला, कहा - बीजेपी के असली संस्कार सामने आए, ये ना सनातनी, ना देश भक्त…
भोजपुरी स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा कि आदरणीय पति श्री पवन सिंह जी मैं आज कई महीनों से आप से कुछ पारिवारिक और राजनीतिक मुद्दों पर बात करने के लिए कोशिश करती आ रही हूं, लेकिन आप ने या आपके साथ रहने वाले लोगों ने मेरे कॉल मैसेज का रिप्लाई देना शायद उचित नहीं समझा। मैं आपसे मिलने लखनऊ तक गई, छठ के समय आप जब डिहरी में आये थे। मैं उस समय भी आपसे मिलना उचित समझा लेकिन आपने मिलने से माना कर दिया और बोला गया कि बॉस बोल रहे है लखनऊ मिलने को आओ।
ज्योति सिंह ने आगे लिखा की पिछले दो महीने पहले मेरे पापा भी आप से मिलने गए, लेकिन कोई सकारात्मक रिजल्ट आप ने नहीं दिया। दुनिया का कौन सा बड़ा पाप मैंने किया है जिसकी इतनी बड़ी सजा मुझे दी जा रही हैं। मेरे मां-बाप के इज्जत से खेलने का काम किया जा रहा हैं। इस भावुक पोस्ट में ज्योति सिंह ने लिखा कि जब मैं आपके लायक नहीं हूं या नहीं थी तो आप ने जैसे पहले मुझसे दूरी बनाया था, आप मुझे वहीं छोड़ देते। मुझे झूठा आश्वासन देकर अपने लोकसभा चुनाव में अपने साथ लाकर आज जीवन की उस चोटी पर खड़ा किये है कि मुझे आत्मदाह के सिवा कुछ नहीं सूझ रहा हैं, लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सकती। क्योंकि पता है कि मैं आत्मदाह करूंगी भी तो सवाल मुझ पे ही उठेंगे और मेरे मां-बाप पे उठेंगे।
मैं पत्नी का धर्म निभा रही अब आपकी बारी है
ज्योति सिंह ने पोस्ट में लिखा कि मैं अपना पतिव्रता पत्नी का धर्म आपके साथ कदम से कदम मिला कर निभाया हैं। अब आपकी बारी है। अपना धर्म निभाने का। मैं आप से एक विनती करती हूं कि अगर आप मुझे अपने लायक नहीं समझते या अपनी पत्नी नहीं समझते तो थोड़ा इंसानियत के नाते आप मेरे साथ खड़ा हो जाते तो यही मेरे लिए बहुत बड़ी बात होगी। अभी तक आप ने अपने कई विरोधियों को बड़ी-बड़ी गलतियां के बाद भी माफ करने का काम किया है। मैं तो आपका परिवार हूं। मुझे बहुत बुरा लगता है जब आप वैसे लोगों को गले लगाते है जो आपको बहुत कुछ बोलकर आपके पास आ जाते हैं लेकिन मैं अपनी परेशानी बताऊ तो किसको, जब मेरा अपना खुद का परिवार मुझे कुछ नहीं समझ रहा हैं। इसलिए मैं आप से अंतिम बार विनती कर रही हूं क्योंकि सात साल से मैं संघर्ष कर रही हूं अब मुझे अपने ही जीवन से नफरत होते जा रही है। एक बार आप मुझसे बात कर लीजिए मेरे कॉल, मैसेज का रिप्लाई दे दीजिए। कभी तो मेरा दर्द समझिए।
ज्योति सिंह को मिल रहा समर्थकों का साथ
पढ़ें :- होली के दिन भी खुली रहेंगी शराब की दुकानें, शौकीन जमकर छलका सकेंगे जाम
पवन सिंह भले ही भोजपुरी फिल्म के सुपरस्टार हो और बॉलीवुड में इंट्री करने की तैयारी कर रहे है, लेकिन उनकी पत्नी ज्योति सिंह के इस पोस्ट के बाद जनता समर्थन उनकी पत्नी के साथ ही है। ज्योति सिंह के पोस्ट पर समर्थक कमेंट कर रहे है कि आपसी गलत फहमी को भुलाकर पवन सिंह को अपनी पत्नी को अपना लेना चाहिए।