नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी (Union Minister Hardeep Singh Puri) ने लोकसभा में कहा कि हमारे पास पर्याप्त कच्चा तेल है। डीजल-पेट्रोल और गैस सिलेंडर की कोई किल्लत नहीं है। एलएनजी कार्गो रोजाना आ रहे हैं। दूसरे मार्गों से भी सप्लाई आ रही है। सीएनजी की सप्लाई सौ फीसदी जारी है। कनाडा, नॉर्वे, रूस से हम ईंधन ले रहे हैं। एलपीजी का उत्पादन 28 फीसदी बढ़ा है। अल्टरनेट फ्यूल चैनल्स (Alternate fuel channels) को एक्टिवेट कर दिया गया है। रिटेलर्स के जरिये केरोसिन तेल भी उपलब्धता सुनिश्चित कराई जा रही है। तीन मंत्रियों की कमेटी बनाई गई है, जो हालात पर नजर रखे हुए है।
पढ़ें :- एक्साइज डयूटी कम करने पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का बड़ा बयान, कहा- सरकार अपनी जेब से नही दे रहे है पैसा
भाई साहब Epstein के दोस्त रहे हैं pic.twitter.com/FmFUB425Ix
— Congress (@INCIndia) March 12, 2026
उन्होंने बताया कि हम लंबे समय तक ऐसे हालात से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। देश में पैनिक की वजह से डिमांड बढ़ी है। गैस को लेकर प्राथमिकताएं तय कर दी गई हैं। एलपीजी संकट पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप पुरी लोकसभा में कहा कि भारत में क्रूड सप्लाई सुरक्षित है। उन्होंने कहा कि होर्मुज से 20 फीसदी आवाजाही प्रभावित है। देश में अभी पर्याप्त गैस है। गैस सिलेंडर पर पैनिक होने की जरूरत नहीं है।
पढ़ें :- दिल्ली हाई कोर्ट का सख्त रुख: हरदीप सिंह पुरी की बेटी को एपस्टीन से जोड़ने वाला कंटेंट हटाने का आदेश
लोकसभा में भारी हंगामा, कार्यवाही शाम 5 बजे तक स्थगित
देखो-देखो…. कौन आया
Epstein का दोस्त आया– Epstein के खास दोस्त हरदीप पूरी के लिए संसद में ये नारे लगे
pic.twitter.com/a7jVGDJtQs — Congress (@INCIndia) March 12, 2026
पढ़ें :- LPG Crisis : ग्रामीण इलाकों में अब गैस सिलेंडर 45 दिन बाद होगी दोबारा बुक, सरकार ने बुकिंग नियम बदलाव के पीछे दिया ये तर्क
हरदीप पुरी की स्पीच के दौरान विपक्षी सदस्यों ने ‘देखो-देखो कौन आया, एपस्टीन का दोस्त आया’ के नारे लगाए। हंगामा बढ़ते देख पीठासीन ने कार्यवाही शाम 5 बजे तक स्थगित कर दी।