Training helicopter crashes in the Philippines : नौसेना का एक प्रशिक्षण हेलीकॉप्टर बृहस्पतिवार को राजधानी के दक्षिण इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे उसमें सवार दो पायलट की मौत हो गई। सेना और पुलिस ने यह जानकारी दी।
पढ़ें :- यूक्रेन की नौसेना का दावा, वोरोनिश के बोरिसोग्लेब्स्क एयरफील्ड पर हमले में छह एसयू-34एम विमान नष्ट
नौसेना ने एक बयान में कहा कि दो अधिकारियों सहित एक रॉबिन्सन आर22 हेलीकॉप्टर को मनीला के दक्षिण में एक बाजार के पास आपातकालीन लैंडिंग करने के लिए मजबूर होना पड़ा। नौसेना ने कहा कि पायलटों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया, लेकिन अंततः उनकी चोटों के कारण मौत हो गई। नौसेना के पास केवल एक आर22 विमान है। दुर्घटना के कारणें का पता लगाने के लिए जांच चल रही है।