Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. क्रिसमस डे पर महेंद्र सिंह धोनी का फोटो हुआ वायरल, पत्नी भी साथ आई नजर

क्रिसमस डे पर महेंद्र सिंह धोनी का फोटो हुआ वायरल, पत्नी भी साथ आई नजर

By प्रिन्स राज 
Updated Date

नई दिल्ली। आज क्रिसमस का त्योहार है। क्रिसमस का त्योहार पूरे देश में धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी(Mahendra Singh Dhoni) भी कैसे अछूते रहते। धोनी की क्रिसमस के त्योहार को सेलिब्रेट करते एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें उनकी पत्नी साक्षी भी साथ नजर आ रही हैं। धोनी की पत्नी साक्षी धोनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है, जो डिनर टेबल का है। वीडियो में धोनी की बेटी भी नजर आ रही है। उनके पास क्रिसमस ट्री भी सजा हुआ रखा है।

पढ़ें :- IND vs PAK Match: चैम्पियंस ट्रॉफी में भारत-पाकिस्तान की इस मैदान पर हो सकती है भिड़ंत, PCB ने ICC के सामने रखा प्रस्ताव

ऐसा लग रहा है कि साक्षी और धोनी ​अपने अंदाज में क्रिसमस मना रहे हैं। खबरों की मानें तो साक्षी और धोनी इन दिनों यूएई में हैं, और नए साल के जश्न का प्लान भी वहीं किया है। अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को चौथा खिताब जिताने के बाद भारत के पूर्व कप्तान धोनी पत्नी साक्षी संग मिलकर खूब पार्टियां अटैंड कर रहे हैं।धोनी हाल ही में अपने परिवार के साथ जयपुर(Jaipur) में शादी समारोह में शामिल हुए थे। इंटरनेशनल क्रिकेट से सन्यास ले चुके धोनी आईपीएल के आगामी सीजन में नजर आएंगे। उन्होंने कहा था कि वह आईपीएल का आखिरी मैच अपने होम ग्राउंड पर चेन्नई (Home Ground Chennai) फैंस के सामने खेलना चाहते हैं।

Advertisement