पीलीभीत। यूपी (UP) के पीलीभीत जिले (Pilibhit District) के कोर्ट परिसर में मंगलवार सुबह अधिवक्ता पर बांके से हमला कर दिया गया है। उन्हें बचाने पहुंचे दरोगा भी घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल (District Hospital) भेजा गया है। वहीं, पुलिस ने हमला करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पढ़ें :- तिरंगा लेकर जंतर-मंतर पहुंचे CJP कार्यकर्ता, हिरासत के बाद दीपके का PM मोदी को संदेश, बोले- ‘You cannot denotify the resistance’
जानकारी के मुताबिक हत्या के मामले में नामजद अधिवक्ता ओमपाल (Advocate Ompal) निवासी गांव खरदाई (थाना दियोरिया) मंगलवार को मुकदमे की तारीख पर कोर्ट पहुंचे थे। इसी दौरान मुकदमे के दूसरे पक्ष के लोग वहां पहुंच गए और अचानक बांके से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
कचहरी परिसर में मचा हड़कंप
हमले में अधिवक्ता ओमपाल (Advocate Ompal) गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे बचाने पहुंचे कोर्ट परिसर में तैनात दरोगा अरविंद त्यागी (Inspector Arvind Tyagi) भी बांके के प्रहार से घायल हो गए। घटना से कचहरी परिसर में अफरा-तफरी मच गई। दोनों घायलों को तत्काल जिला अस्पताल (District Hospital) ले जाया गया।
सूचना पर एसपी अभिषेक यादव (SP Abhishek Yadav) भी अस्पताल पहुंचे और घटना की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि हमला करने के आरोपी कचहरी के पीछे खुले रास्ते से अंदर दाखिल हुए थे। बांका छिपाकर लाए थे। घायल अधिवक्ता बीसलपुर (Bisalpur) में प्रैक्टिस करता है और हत्या के एक मुकदमे में आरोपी है। एसपी अभिषेक यादव (SP Abhishek Yadav) ने बताया कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।