Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Plane Crash : अफगानिस्तान के बदख्शां में क्रैश विमान भारत का नहीं, DGCA के अधिकारियों ने दी जानकारी

Plane Crash : अफगानिस्तान के बदख्शां में क्रैश विमान भारत का नहीं, DGCA के अधिकारियों ने दी जानकारी

By संतोष सिंह 
Updated Date

Plane Crash :  अफगानिस्तान (Afghanistan) के बदख्शां प्रांत (Badakhshan Province) में रविवार को एक यात्री विमान के क्रैश होने की रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। बताया गया है कि यह एक भारतीय विमान था। हालांकि, भारत के नागर विमानन महानिदेशालय (Directorate General of Civil Aviation of India) के अधिकारियों ने विमान के भारत का होने से इनकार किया और बताया कि यह मोरक्को में रजिस्टर्ड डीएफ10 एयरक्राफ्ट था। फिलहाल हादसे में हताहतों की संख्या की जानकारी नहीं है।

पढ़ें :- ईरान से आई तस्वीर ने वाशिंगटन से लेकर यरूशलम तक मचा हड़कंप, मोजतबा खामेनेई को नया सुप्रीम लीडर घोषित होने के बाद ईरानी बोले- हम झुकेंगे नहीं

विमान में सवार थे छह लोग : रूस

इस बीच रूस के विमानन अधिकारियों ने बताया है कि अफगानिस्तान में जो विमान क्रैश हुआ, वह शनिवार देर शाम रडार से गायब हो गया था। इसमें छह लोग सवार थे। यह विमान फ्रांस में बना दसॉ का फैल्कन 10 जेट था। यह चार्टर प्लेन भारत से उज्बेकिस्तान के रास्ते मॉस्को आ रहा था।

दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने भी इस क्रैश पर मामला स्पष्ट किया। इसमें कहा गया है कि अफगानिस्तान में दुर्भाग्यपूर्ण घटना में शामिल एयरक्राफ्ट एक चार्टर प्लेन है और यह मोरक्को में रजिस्टर्ड छोटा विमान है।

पढ़ें :- T20 World Cup 2026 Prize Money : वर्ल्ड चैंपियन भारत पर पैसों की बारिश, उपविजेता न्यूजीलैंड को मिले 14.65 करोड़, जानें किसको कितनी मिली इनामी राशि

इससे पहले अफगानिस्तान की सूचना मंत्रालय के प्रमुख ने बताया कि यह विमान कुरान-मुंजान और जिबाक जिले में तोपखाना की पहाड़ियों पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस घटना की जांच के लिए एक टीम को रवाना किया गया है। स्थानीय लोगों का दावा है कि यह विमान रविवार सुबह क्रैश हुआ है।

Advertisement