Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. खेलो इण्डिया यूथ गेम्स में मध्यप्रदेश के खिलाडियों ने 1 स्वर्ण सहित जीते 4 पदक

खेलो इण्डिया यूथ गेम्स में मध्यप्रदेश के खिलाडियों ने 1 स्वर्ण सहित जीते 4 पदक

By Shital Kumar 
Updated Date

भोपाल : खेलो इंडिया यूथ गेम्स- 2025 का आयोजन बिहार के विभिन्न शहरों – पटना, राजगीर, भागलपुर, गया और नई दिल्ली में किया जा रहा है। प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का 229 सदस्यीय दल भाग ले रहा है, जिसमें 176 खिलाड़ी और 53 सहयोगी स्टॉफ शामिल हैं।

पढ़ें :- कलयुगी बेटे ने पहले कुल्हाड़ी से काटा मां के दोनों हाथ, बचाने आए पिता के सिर पर किया वार, भाई को कुएं फेक घर को बनाया कत्लखाना

मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों ने अपना प्रभावशाली प्रदर्शन जारी रखते हुए कुल 4 पदक जीते, जिसमें 1 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य शामिल हैं। अब तक प्रदेश के खिलाड़ी कुल 18 पदक (9 स्वर्ण, 4 रजत और 5 कांस्य) अर्जित कर चुके हैं, जिससे मध्यप्रदेश ने मैडल टैली में चौथा स्थान प्राप्त कर लिया है।

मलखंभ (पोल मलखंब – व्यक्तिगत बालिका वर्ग): भोपाल की सिद्धि गुप्ता ने अपने शानदार प्रदर्शन से स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश को गौरवान्वित किया।
गतका (सोट्टी – व्यक्तिगत बालिका वर्ग): अर्शप्रीत कौर ने कांस्य पदक हासिल किया।
शूटिंग (25 मीटर पिस्टल रैपिड फायर – व्यक्तिगत बालक वर्ग): सूरज शर्मा ने रजत पदक जबकि साहिल चौधरी ने कांस्य पदक जीता, जिससे शूटिंग में मध्यप्रदेश का दबदबा बना रहा।

मलखम्भ में 9 में 7 स्वर्ण पदक मध्यप्रदेश के नाम

मलखंभ खिलाडियों ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। मलखंभ में कुल 9 स्वर्ण पदक दव पर थे, मध्य प्रदेश के खिलाडियों ने 9 में 7 स्वर्ण अपने नाम किये, प्रतियोगिता में 2 रजत और 1 कंस्य पदक भी मध्य प्रदेश के खिलाडियों ने आर्जित किया| प्रतियोगिता में कुल 10 पदक मध्य प्रदेश के खिलाडियों ने जीते| मध्य प्रदेश बालक और बालिका दोनों वर्गों में चैंपियन बना, मध्य प्रदेश के देवेन्द्र पाटीदार ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रतियोगिता में 4 स्वर्ण और 1 रजत सहित कुल 5 पदक आर्जित किये, बालिका वर्ग में सिद्धि गुप्ता ने 3 स्वर्ण पदक आर्जित किये, जो एक रिकॉर्ड है।

पढ़ें :- UGC Regulations 2026 : सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र और यूजीसी से जवाब मांगा, अगले आदेश तक 2012 वाले नियम लागू
Advertisement