PM Kisan Samman Nidhi: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का किसानों को बेसब्री से इंतजार है। प्रधानमंत्री जल्द ही किसानों के लिए 22वीं किस्त जारी करने वाले हैं। इस योजना के तहत किसानों को हर किस्त में 2000 रुपये दिए जाते हैं। ऐसे में आप भी योजना का लाभ ले सकते हैं। हालांकि, अगर आपका नाम बेनिफिशियरी लिस्ट में नहीं है तो आपके खाते में 22वीं किस्त की रकम नहीं आएगी। इसलिए समय रहते यह जांच लेना जरूरी है कि आपका नाम सूची में शामिल है या नहीं? दरअसल, सरकार किसान सम्मान निधि जारी करने से पहले सरकार हर किस्त जारी करने से पहले लाभार्थियों की सूची अपडेट करती है। ऐसे में कई बार दस्तावेजों में गड़बड़ी, e-KYC अधूरी होने या अन्य कारणों से नाम लिस्ट से हट सकता है।
पढ़ें :- केरल के कानून मंत्री पी राजीव ने सबरीमाला मंदिर के तंत्री को जमानत मिलने पर जताई चिंता, कोर्ट के आदेश के बताया फाइनल फैसले जैसा
इस तरह चेक करे आपका नाम है या नहीं?
अगर आपकी भी किसान सम्मान निधि की रकम रूकी हुई तो उसके लिए आपको कुछ काम करने होंगे, जिसके बाद आपकी रूकी हुई किस्तों के साथ सभी रकम वापस आ जाएगी। इसके लिए आपको करना होगा ये काम….
.योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होगा
. वेबसाइट के होमपेज पर ‘Beneficiary List’ का विकल्प मिलता है.
. क्लिक करने के बाद आपको अपना राज्य, जिला, उप-जिला (सब-डिस्ट्रिक्ट), ब्लॉक और गांव चुनना होगा
. सभी जानकारी भरने के बाद ‘Get Report’ पर क्लिक करें
. इसके बाद आपके गांव की पूरी लाभार्थी सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी, जिसमें आप अपना नाम देखकर यह पक्का कर सकते हैं कि अगली किस्त के लिए आप पात्र हैं या नहीं।
. इसी पोर्टल पर आप अपना बेनिफिशियरी स्टेटस, पेमेंट हिस्ट्री और e-KYC से जुड़ी जानकारी भी देख सकते हैं
. अगर आपकी किस्त रुकी है तो आप e-KYC कराएं, जिसके बाद आपकी किस्त आ जाएगी।
जानिए कब आएगी अगली किस्त
दरअसल, किसान इन दिनों अगली किस्त यानी 22वीं किस्त का इंतजार ब्रेसब्री से कर रहे हैं।सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। हालांकि, कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि होली से पहले किसानों के खातों में 2,000 रुपये की किस्त भेजी जा सकती है। यह भी कहा जा रहा है कि कृषि मंत्रालय ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है।