Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बिहार मतगणना के बीच PM मोदी और CM नीतीश ने पंडित नेहरू को किया याद, जानें- क्या कहा

बिहार मतगणना के बीच PM मोदी और CM नीतीश ने पंडित नेहरू को किया याद, जानें- क्या कहा

By Abhimanyu 
Updated Date

Pandit Jawaharlal Nehru Birth Anniversary: आज (14 नवंबर) को भारत के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती है। जिसे हर साल देशभर में बाल दिवस के मौके पर मनाया जाता है। लेकिन, आज का दिन भारत की राजनीति के लिए काफी अहम होने वाला है, क्योंकि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना जारी है। इस बीच पीएम नरेंद्र मोदी और राज्य के सीएम नीतीश कुमार ने पंडित नेहरू को श्रद्धांजलि दी है।

पढ़ें :- सिर्फ ईरान के दोस्त देशों के जहाजों को ही आने दिया जा रहा, PM मोदी ने इजरायल-US को सपोर्ट करके गलती की : केजरीवाल

पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को अपने एक्स पोस्ट में लिखा, “पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी को उनकी जयंती के अवसर पर श्रद्धांजलि।” सीएम नीतीश कुमार ने लिखा, “भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व० पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।” वहीं, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस नेता सोनिया गांधी ने दिल्ली स्थित शांति वन पहुंचकर पंडित जवाहरलाल नेहरू की 136वीं जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

पढ़ें :- राहुल गांधी हमेशा सच बोलते हैं, वो देश में इकलौते व्यक्ति, जो मोदी सरकार के आगे झुके नहीं : प्रियंका गांधी

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू को श्रद्धांजलि दी। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, “भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू ने अपने दूरदर्शी और निडर नेतृत्व से स्वतंत्र भारत में संवैधानिक और लोकतांत्रिक मूल्यों की नींव रखी और देश को एक नई दिशा प्रदान की। उनके आदर्श और मूल्य आज भी हमारे लिए प्रेरणास्रोत हैं। ‘हिंद के जवाहर’ को जयंती पर सादर नमन।”

Advertisement