Chhattisgarh Assembly Elections: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के पहले चरण के लिए सात नवंबर को वोटिंग होगी। पहले चरण के लिए प्रचार अभियान ने भी तेजी पकड़ ली है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा।
पढ़ें :- International Women's Day : राहुल गांधी ने "आधी आबादी" को सम्मान देते हुए लिखा संदेश, बोले- महिलाएं हमारी समाज की हैं रीढ़
राहुल गांधी ने कहा कि, आदिवासी एक क्रांतिकारी शब्द है। आदिवासी का मतलब है-इस देश के पहले और असली मालिक, यानी इस देश के जल, जंगल, जमीन के मालिक। BJP के लोग आदिवासियों को ‘वनवासी’ कहते हैं, यानी वे लोग जो जंगल में रहते हैं। वनवासी शब्द आदिवासियों का अपमान है, जिसे कांग्रेस पार्टी कभी स्वीकार नहीं कर सकती है।
उन्होंने कहा, आदिवासियों के लिए कांग्रेस ट्राइबल बिल, PESA कानून और ‘भूमि अधिग्रहण कानून’ लेकर आई। उसमें साफ लिखा था कि जब तक आदिवासियों के गांव की ग्राम सभा इजाजत नहीं देगी, तब तक कोई भी आदिवासियों की जमीन नहीं ले सकता है। हमने ये वादा किया था और इस वादे को पूरा किया।
PM मोदी ने कहा था…
– सभी को 15 लाख रुपए देंगे
– नोटबंदी से काला धन मिटेगा
– GST से हिन्दुस्तान बदलेगापढ़ें :- राहुल गांधी ने गुजरात में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का दिया कड़ा संदेश, बोले-'जब तक हम अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं करेंगे, जनता चुनाव नहीं जिताएगी', वोट भी...
लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।
वहीं कांग्रेस सरकार ने जितने भी वादे किए, सभी को पूरा करके दिखाया।
: छत्तीसगढ़ में @RahulGandhi जी#फिर_से_कांग्रेस_सरकार pic.twitter.com/rb69HBjr0T
— Congress (@INCIndia) November 4, 2023
पढ़ें :- नैनी थाने का हिस्ट्रीशीटर है पिंटू महरा, कांग्रेस, बोली- योगी जी के सलाहकारों ने कुख्यात अपराधी का सदन में करवा डाला इतना महिमा मंडन?
राहुल गांधी ने कहा, नरेंद्र मोदी जी के मित्र अडानी का छत्तीसगढ़ में माइनिंग का प्रोजेक्ट था, लेकिन हमारे आदिवासी भाई-बहनों ने कहा- हमें ये प्रोजेक्ट यहां नहीं चाहिए। कांग्रेस ने आपकी आवाज का आदर किया और अडानी का प्रोजेक्ट कैंसिल करके दिखा दिया। छत्तीसगढ़ की जल, जंगल, जमीन आपकी है और इसका हक आपको मिलना चाहिए।
इसके साथ ही कहा कि, PM मोदी ने कहा था… सभी को 15 लाख रुपए देंगे, नोटबंदी से काला धन मिटेगा, GST से हिन्दुस्तान बदलेगा लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। वहीं, कांग्रेस सरकार ने जितने भी वादे किए, सभी को पूरा करके दिखाया।