Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ के कारण पीएम मोदी को महिलाओं के लिए करना पड़ रहा है काम : प्रियंका गांधी

‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ के कारण पीएम मोदी को महिलाओं के लिए करना पड़ रहा है काम : प्रियंका गांधी

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) मंगलवार को प्रयागराज में महिलाओं को संबोधित करते हुए उन्हें कई तोहफे दिए। प्रधानमंत्री के इस कार्यक्रम को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने उन पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ के कारण महिलाओं के लिए काम करना पड़ रहा है।

पढ़ें :- Sandeshkhali Case : पीड़िता ने TMC नेता के खिलाफ रेप केस वापस लिया, बोली-बीजेपी वालों ने कागज पर करवाया साइन…

प्रियंका (Priyanka Gandhi) ने इसे महिलाओं की जीत बताते हुए कहा कि मैं इससे बहुत ही खुश हूं। दरअसल, प्रियंका गांधी यूपी चुनाव से पहले एक बड़ा दांव चला है। उन्होंने महिला वोट बैंक को साधने के लिए ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ का नारा दिया है। साथ ही आठ दिसंबर को उन्होंने महिलाओं को लिए एक अलग से घोषणापत्र जारी किया है।

इसमें उन्होंने महिलाओं को सरकारी नौकरी में 40 फीसदी आरक्षण देने का वादा किया है। साथ ही 10 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज, 10 + 2 में लड़कियों को स्मार्टफोन समेत अन्य वादे किए हैं। वहीं, आज पीएम मोदी (Pm Modi) ने प्रयागराज में 16 लाख महिलाओं को कैश स्कीम की सौगात दी है। पीएम मोदी ने स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के बैंक खाते में एक हजार करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए हैं।

इससे करीब 16 लाख महिलाएं लाभांवित होंगी। पीएम (Pm Modi)  ने बताया कि अगले कुछ वर्षों में घर का मालिकाना हक महिला के नाम होगा। महिला स्वयं सहायता समूह असल में राष्ट्र सहायता समूह है, जो महिलाओं के लिए बहुत ही लाभदायक है। इसके साथ ही पीएम ने कई योजनाओं को तोहफा दिया है।

पढ़ें :- एक दल है जो अपनों पर हमला कर रहा है और दूसरा दल अपनों को निकाल रहा है...BJP-BSP पर अखिलेश यादव का निशाना
Advertisement