HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ये घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा, ये सब परिवारवादी लोग हैं…जेपी नड्डा का विपक्ष पर निशाना

ये घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा, ये सब परिवारवादी लोग हैं…जेपी नड्डा का विपक्ष पर निशाना

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ये घमंडिया गठबंधन केवल दो बातों का गठबंधन है। मोदी जी कहते हैं-भ्रष्टाचारी हटाओ, घमंडिया गठबंधन वाले कहते हैं-भ्रष्टाचारियों को बचाओ। ये घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है। ये सब परिवारवादी लोग हैं। उन्होंने कहा, आजकल राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर घूम रहे हैं। संविधान में बाबा साहेब अंबेडकर ने लिखा है कि धर्म के नाम पर नहीं होगा।

By शिव मौर्या 
Updated Date

चित्रकूट। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा चित्रकूट में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर निशाना। उन्होंने कहा कि, 10 साल पहले भारत के सामान्य नागरिक के मन में ये विचार घर कर चुका था कि अब कुछ बदलने वाला नहीं है, राजनीति ऐसी ही होती है, यहां गुंडों का राज चलता रहेगा। लेकिन मोदी जी के आने बाद भारत की राजनीति में सबकुछ बदला है, ये चुनाव आप भाजपा को तो जीता ही रहे हैं, साथ ही आप विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की ओर चल पड़े हैं।

पढ़ें :- कांग्रेस और TMC एक सिक्के के दो पहलू, बंगाल में एक दूसरे को देते हैं गाली और दिल्ली में निभाते हैं दोस्ती: पीएम मोदी

उन्होंने कहा कि, 10 साल पहले भारत की राजनीति में परिवारवाद, जातिवाद, व्यक्तिवाद, भ्रष्टाचार, वोटबैंक और तुष्टिकरण ही चलता था। लेकिन मोदी जी ने 10 साल में जातिवाद, क्षेत्रवाद और तुष्टिकरण की राजनीति के साथ लोहा लेते हुए, विकासवाद की राजनीति को आगे बढ़ाया और मंत्र रखा-सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास। आज देश में रिपोर्ट कार्ड, जवाबदेही, विकासवाद और सबको साथ लेकर चलने की राजनीति चल रही है। ये मोदी जी की संस्कृति है। जो कहा था, वो किया है और जो नहीं कहा था, वो भी करके दिया है।

साथ ही कहा, मोदी जी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास के मंत्र को आत्मसात करते हुए गांव, गरीब, शोषित, वंचित, पीड़ित, युवा, किसान और महिलाओं को मजबूती देने का काम किया। एक समय उत्तर प्रदेश बीमारू राज्य था। लेकिन आज मोदी जी और योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश देश के अग्रणी राज्यों में आकर खड़ा हो गया है। उन्होंने आगे कहा, डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर में अब चित्रकूट को भी शामिल कर लिया गया है। इसके यहां आने से चित्रकूट और बांदा की तस्वीर बदल जाएगी और यहां के नौजवानों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ये घमंडिया गठबंधन केवल दो बातों का गठबंधन है। मोदी जी कहते हैं-भ्रष्टाचारी हटाओ, घमंडिया गठबंधन वाले कहते हैं-भ्रष्टाचारियों को बचाओ। ये घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचारियों का जमावड़ा है। ये सब परिवारवादी लोग हैं। उन्होंने कहा, आजकल राहुल गांधी संविधान की कॉपी लेकर घूम रहे हैं। संविधान में बाबा साहेब अंबेडकर ने लिखा है कि धर्म के नाम पर नहीं होगा। जबकि कांग्रेस हमारे दलित, आदिवासी, पिछड़े और अतिपिछड़ा भाइयों के अधिकार पर डाका डालकर धर्म के आधार पर आरक्षण देना चाहते हैं।

 

पढ़ें :- भविष्य में AAP बीजेपी को चुनौती देगी और इसलिए ये हम लोगों को ख़त्म करना चाहते हैं: सीएम केजरीवाल

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...