Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Pm Modi Ram Mandir Ayodhya : पीएम मोदी ने जटायु की मूर्ति पर अर्पित किए पुष्प, कुबेर टीला स्थित शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना

Pm Modi Ram Mandir Ayodhya : पीएम मोदी ने जटायु की मूर्ति पर अर्पित किए पुष्प, कुबेर टीला स्थित शिव मंदिर में की पूजा-अर्चना

By अनूप कुमार 
Updated Date

Pm Modi Ram Mandir Ayodhya : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को शुभ घड़ी बताया और इस मौके पर समस्त देशवासियों को बधाई दी। इस अवसर पर पीएम मोदी ने अयोध्या में नव निर्मित भव्य राम मंदिर परिसर में जटायु की मूर्ति पर फूल अर्पित किए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद कुबेर टीला स्थित शिव मंदिर पहुंचे और पीएम मोदी ने यहां पूजा.अर्चना की।

पढ़ें :- UP MLC Election Result : सपा प्रत्याशी संजयन त्रिपाठी की हार पर अखिलेश यादव, बोले- 'भाजपाई वोट से नहीं खोट से जीतते हैं चुनाव'

अयोध्या के भव्य और दिव्य राम मंदिर में रामलला विराजमान हो चुके है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम विधिवत संपन्न हो चुका है। इस मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने श्रीरामलला की आरती उतारी और चरणामृत पीकर अपने 11 दिनों का व्रत तोड़ा। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि सालों के बलिदान के बाद आज हमारे प्रभु राम आ गए हैं। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी का दिन दुनिया में ऐतिहासिक तारीख के तौर पर दर्ज हो गई है। पूरे विश्व के लिए प्रेरणा का दिन है। अब प्रभु राम टेंट में नहीं दिव्य मंदिर में रहेंगे।

 

Advertisement