PM Modi : कनाडा में होने वाले G7 समिट का न्यौता पीएम मोदी को मिला है। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने पीएम मोदी को फोन कॉल कर न्योता दिया है। पीएम मोदी ने कनाडा के पीएम कार्नी के निमंत्रण को तुरंत स्वीकार भी कर लिया है। इस बात की जानकारी खुद पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट कर दी है। 2025 G7 शिखर सम्मेलन 15 से 17 जून तक कनाडा के अल्बर्टा के कनानास्किस में आयोजित किया जाएगा।
पढ़ें :- दिल्ली सरकार ने होली को ड्राई डे लिस्ट से हटाया , AAP का तीखा हमला, कहा - बीजेपी के असली संस्कार सामने आए, ये ना सनातनी, ना देश भक्त…
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “कनाडा के प्रधानमंत्री @MarkJCarney से फोन पर बात करके खुशी हुई। हाल ही में हुए चुनाव में उनकी जीत पर उन्हें बधाई दी और इस महीने के अंत में कनानसकीस में होने वाले G7 शिखर सम्मेलन में आमंत्रित करने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। गहरे जन-जन संबंधों से बंधे जीवंत लोकतंत्रों के रूप में, भारत और कनाडा आपसी सम्मान और साझा हितों के मार्गदर्शन में नए जोश के साथ मिलकर काम करेंगे। शिखर सम्मेलन में हमारी मुलाकात का बेसब्री से इंतजार है।”
Glad to receive a call from Prime Minister @MarkJCarney of Canada. Congratulated him on his recent election victory and thanked him for the invitation to the G7 Summit in Kananaskis later this month. As vibrant democracies bound by deep people-to-people ties, India and Canada…
— Narendra Modi (@narendramodi) June 6, 2025
पढ़ें :- होली के दिन भी खुली रहेंगी शराब की दुकानें, शौकीन जमकर छलका सकेंगे जाम
कूटनीतिक संबंधों में नया मोड़
यह कॉल ऐसे समय में आया है जब भारत-कनाडा संबंधों में हाल के वर्षों में कुछ कूटनीतिक तनाव भी देखने को मिले हैं। लेकिन इस ताज़ा संवाद से दोनों देशों के बीच सौहार्द और सहयोग की नई शुरुआत की उम्मीद की जा रही है।
G7 (Group of Seven) दुनिया की सात सबसे बड़ी उन्नत अर्थव्यवस्थाओं का समूह है, जिसमें कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, यूनाइटेड किंगडम, और अमेरिका शामिल हैं। भारत को इसमें विशेष आमंत्रित देश के रूप में बुलाया गया है।
पढ़ें :- Israel-Iran War: इजरायल ने किया दावा तहरान में हुए हमले मारे गए ईरान के नए रक्षा मंत्री माजिद