Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. महाराष्ट्र में परमबीर सिंह के लेटर पर सियासी हमला, रामदास अठावले बोले- लागू हो राष्ट्रपति शासन

महाराष्ट्र में परमबीर सिंह के लेटर पर सियासी हमला, रामदास अठावले बोले- लागू हो राष्ट्रपति शासन

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई: महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट गहराता जा रहा है। राज्य की महा विकास अघाड़ी सरकार पर हर तरफ से हमले हो रहे है। बीते दिनों के घटनाक्रमों को लेकर आरपीआई अध्यक्ष रामदास अठावले ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की है।

पढ़ें :- हम सबको जोड़कर साथ आगे बढ़ना चाहते हैं, वो चाहते हैं चुने हुए लोगों को फायदा मिले...राहुल गांधी का भाजपा पर निशाना

खबरों के अनुसार केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले के मुताबिक वो राष्ट्रपति कोविंद से मिले और उन्हें आरपीआई (ए) पार्टी की ओर से महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन की मांग के लिए एक ज्ञापन दिया। यह एक गंभीर मामला है। महाराष्ट्र सरकार को हटाने तक कोई जांच नहीं हो सकती।

उन्होंने कहा कि वह इस पर विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में जो कुछ हो रहा है उससे किसी भी व्यक्ति का शासन व्यवस्था में भरोसा नहीं रहा। किस तरह से राज्य के गृह मंत्री पर संगीन आरोप लगे हैं और सरकार अपने आपको पाक साफ बता रही है।

बता दें एंटीलिया केस में जांच जैसे जैसे आगे बढ़ रही है कई सनसनीखेज जानकारियां सामने आई हैं। मुंबई पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह के 100 करोड़ रु के वसूली के आरोप से राज्य की राजनीति में तूफान आ गया। अरोप, प्रत्यारोप के बीच देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि राज्य के मुखिया उद्धव ठाकरे को शासन करने का अधिकार नहीं है। अच्छा यही होगा कि वो अपने पद से इस्तीफा दे दें।

 

पढ़ें :- महाराष्ट्र के पास विकास के लिए सामर्थ्य भी है और जरूरी संसाधन भी, एनडीए सरकार ने पूरे समर्पण भाव और ईमानदारी से किया काम: पीएम मोदी
Advertisement