Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. झारखंड में बढ़ी है सियासी हलचल, राज्यपाल से मिलने पहुंचे चंपई सोरेन ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

झारखंड में बढ़ी है सियासी हलचल, राज्यपाल से मिलने पहुंचे चंपई सोरेन ने पेश किया सरकार बनाने का दावा

By शिव मौर्या 
Updated Date

Jharkhand News: झारखंड में सियासी हलचल मची हुई है। हेमंत सोरेन को कथित जमीन घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में बुधवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, इससे पहले ही हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद झामुमो के नेतृत्व वाले गठबंधन ने चंपई सोरेन को विधायक दल का नेता चुना। कहा जा रहा था कि, झारखंड के अगले मुख्यमंत्री के रूप में चंपई सोरेन गुरुवार को शपथ ले सकते हैं लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

पढ़ें :- West Asia Crisis : रिपोर्ट में दावा,अमेरिकी मिसाइल इंटरसेप्टर के घटते भंडार की वजह से पीछे हटे ट्रंप? ईरान पर रोक दिए बड़े सैन्य हमले

चंपई सोरेन गुरुवार को राज्यपाल से मुलाकात के लिए पहुंचे थे। कहा जा रहा है कि, इस दौरान उन्होंने सरकार बनाने का दावा पेश किया। राजभवन से बाहर आने के बाद चंपई सोरेन ने कहा कि, हमने कल नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था। हमने राज्यपाल से कहा कि हम इस विषय पर क्लियर है। हमने उनसे इसे जल्दी करने का अनुरोध किया है। उन्होंने भी कहा है कि वो जल्द ही करेंगे।

वहीं, प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को गुरुवार को धन शोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) अदालत में पेश किया गया। ईडी ने झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की 10 दिन की रिमांड की मांग की। हालांकि अदालत ने दलीलों को सुनने के बाद आदेश सुरक्षित रख लिया। झारखंड के पूर्व सीएम और जेएमएम के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन रांची के पीएमएलए कोर्ट से निकल गए हैं। हेमंत सोरेन को एक दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अभी हेमंत को होटवार जेल ले जाया गया है।

Advertisement