Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. राजनीति
  3. सियासी घमासान: प्रियंका गांधी से आज मिलेंगे नाराज सचिन पायलट, कई मुद्दों पर होगी बातचीत

सियासी घमासान: प्रियंका गांधी से आज मिलेंगे नाराज सचिन पायलट, कई मुद्दों पर होगी बातचीत

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। राजस्थान की गहलोत सरकार पर एक बार फिर से संकट के बादल मंडरा रहे हैं। दरअसल, पार्टी के कद्दावर नेता सचिन पायलट फिर से नाराज हो गए हैं। वहीं, ​पायलट की नाराजगी को देखते हुए कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उन्हें मनाने की कमान संभाल ली है।

पढ़ें :- रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, कहा-आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन

बताया जा रहा है कि आज प्रियंका और सचिन पायलट के बीच मुलाकात हो सकती है। सचिन पायलट शुक्रवार को ही दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि सचिन पायलट लगातार प्रियंका गांधी के संपर्क में हैं प्रियंका ने भी उन्हें भरोसा दिलाया है कि उनकी नाराजगी दूर की जाएगी, वह सब्र रखें।

राजस्थान में अशोक गहलोत को मुख्यमंत्री बनाए जाने के बाद से पायलट और गहलोत के बीच कई बार नाराजगी सामने आ चुकी है। बीते साल भी यह विवाद इतना बढ़ गया था कि पार्टी आलाकमान को हस्तक्षेप करना पड़ा था। उस समय भी प्रियंका गांधी वाड्रा ने अहम भूमिका निभाई थी। उस समय आलाकमान ने एक सुलह कमेटी का गठन किया था। हाल ही में सचिन पायलट ने यह बयान भी दिया था कि एक साल बीतने पर भी इस कमेटी की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

 

पढ़ें :- जब ‘मन की बात’ हो सकती है, तो ‘मन की बारात’ क्यों नहीं...अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना
Advertisement