Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. मोदी सरकार ने गुलामी का एक और निशान मिटाया, पोर्ट ब्लेयर का नाम अब श्री विजय पुरम होगा

मोदी सरकार ने गुलामी का एक और निशान मिटाया, पोर्ट ब्लेयर का नाम अब श्री विजय पुरम होगा

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय (Union Home Ministry) ने शुक्रवार को अंडमान निकोबार द्वीप समूह (Andaman Nicobar Islands) की राजधानी पोर्ट ब्लेयर (Port Blair) का नाम बदलकर विजयपुरम कर दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) ने एक्स पर एक पोस्ट में पोर्ट ब्लेयर (Port Blair)  के नए नाम का एलान किया है। अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) विजन के तहत देश को औपनिवेशिक पहचान से मुक्त करने के लिए हमने पोर्ट ब्लेयर (Port Blair)  का नाम बदलकर श्री विजय पुरम (Sri Vijay Puram) करने का निर्णय लिया है। अब गुलामी का एक और निशान मिटा दिया गया है।

पढ़ें :- T20 WC 2026: टी20 विश्व कप से पहले पाकिस्तान ने शुरू किया ड्रामा, भारत के साथ नहीं खेलेगा मैच
पढ़ें :- Budget 2026: जानिए बजट में क्या-क्या हुआ सस्ता? कैंसर, शुगर जैसी दवाइयों पर मिलेगी बड़ी राहत

उन्होंने लिखा कि पहले के नाम में औपनिवेशिक विरासत थी। विजय पुरम स्वतंत्रता संग्राम में हासिल की गई जीत और उसमें अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (Andaman Nicobar Islands) की अद्वितीय भूमिका का प्रतीक है। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह (Andaman Nicobar Islands) का हमारे स्वतंत्रता संग्राम और इतिहास में अद्वितीय स्थान है। यह द्वीप क्षेत्र जो कभी चोल साम्राज्य के नौसैनिक अड्डे के रूप में कार्य करता था, आज हमारी रणनीतिक और विकास आकांक्षाओं के लिए महत्वपूर्ण आधार बनने के लिए तैयार है।

अमित शाह (Amit Shah)  ने लिखा कि यह वह स्थान भी है जहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस (Netaji Subhash Chandra Bose) ने तिरंगे को पहली बार फहराया था और वह सेल्युलर जेल भी है जहां वीर सावरकर (Veer Savarkar) और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों ने एक स्वतंत्र राष्ट्र के लिए संघर्ष किया था।

Advertisement