Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Potato Stuffed Bread Pakora Recipe: आज ब्रेकफास्ट में ट्राई करें आलू स्टफ ब्रेड पकोड़ा की रेसिपी

Potato Stuffed Bread Pakora Recipe: आज ब्रेकफास्ट में ट्राई करें आलू स्टफ ब्रेड पकोड़ा की रेसिपी

Potato Stuffed Bread Pakora Recipe: आज हम आपको ब्रेकफास्ट रेसिपी बताने जा रहे है, जिसे आप सुबह या शाम के नाश्ते में चाय के साथ सर्व कर सकते है। आप इसे बच्चों को टिफिन में भी दे सकते है। तो चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

पढ़ें :- अमेरिकी मध्यावधि चुनाव में ट्रंप की हार, ईरान ने दी गुड न्यूज, भारत-चीन समेत दो मुस्लिम देशों के लिए खोला होर्मुज का गेट

आलू स्टफ ब्रेड पकोड़ा बनाने के लिए सामग्री

आलू स्टफिंग के लिए:

3 उबले आलू (मैश किए हुए)

1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर

पढ़ें :- घर में सुख-समृद्धि के लिए धनतेरस पर ऐसे करें मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव का पूजन, जानें धार्मिक मान्यताएं, शुभ दिशा और मंत्र

1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर

1/2 टीस्पून गरम मसाला

1/2 टीस्पून अमचूर पाउडर

1/2 टीस्पून जीरा पाउडर

1 हरी मिर्च (बारीक कटी)

पढ़ें :- रणबीर कपूर की रामायण पहले ही दिन काटेगी गदर, टूटेंगे कई रिकॉर्ड,160 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

1/4 कप हरा धनिया (बारीक कटा)

नमक स्वादानुसार

1 टीस्पून तेल

1/2 टीस्पून राई (सरसों के दाने)

1/2 टीस्पून अदरक-लहसुन पेस्ट

बैटर के लिए:

पढ़ें :- ब्रेस्ट कैंसर का इलाज होने के बाद भी लौट सकता है कैंसर? डॉक्टर से पूछें ये चार महत्वपूर्ण सवाल

1 कप बेसन

1/2 टीस्पून हल्दी पाउडर

1/2 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर

1/4 टीस्पून अजवाइन

1/2 टीस्पून नमक

1/2 टीस्पून बेकिंग सोडा

पानी आवश्यकतानुसार

पढ़ें :- Kedartal Avalanche : राजधानी लखनऊ की दो सगी बहनों के शव बरामद, हिमस्खलन में फंसे होने की खबर मिलने पर तलाश में पहुंचा था भाई

अन्य सामग्री:

4 ब्रेड स्लाइस

तलने के लिए तेल

टमाटर केचप और हरी चटनी

आलू स्टफ ब्रेड पकोड़ा बनाने का तरीका

आलू स्टफिंग बनाना:

1. एक पैन में तेल गरम करें और राई चटका लें।

2. अदरक-लहसुन पेस्ट, हरी मिर्च डालकर हल्का भूनें।

3. उबले आलू डालें और सभी मसाले डालकर अच्छे से मिलाएं।

4. इसे ठंडा होने दें।

बेसन बैटर बनाना:

1. बेसन में हल्दी, लाल मिर्च, अजवाइन, नमक और बेकिंग सोडा मिलाएं।

2. थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा बैटर बनाएं।

ब्रेड पकोड़ा बनाना:

1. ब्रेड स्लाइस पर तैयार आलू स्टफिंग लगाकर दूसरी स्लाइस से ढक दें।

2. इसे तिरछे काटकर दो भागों में कर लें।

3. ब्रेड को बेसन बैटर में डिप करें और गरम तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक तलें।

सर्विंग

टमाटर केचप और हरी चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें।

टिप्स

ब्रेड को ताज़ा और मुलायम रखें ताकि पकोड़ा अच्छा बने।
और भी क्रिस्पी बनाने के लिए थोड़ा चावल का आटा मिला सकते हैं।
मसाले स्वादानुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं।ब्रेड पकोड़ा का मज़ा लें!

Advertisement