Powerful Hurricane Isaias : अमेरिका में तूफान ‘इसायस’ ने दस्तक दे दी है। इस हाहाकारी शक्तिशाली तूफान ने फ्लोरिडा के पैनहैंडल क्षेत्र और अलबामा के समुद्री इलाकों में भारी तबाही मचाई। तेज हवाओं, मूसलाधार बारिश और बाढ़ के कारण कई सड़कें जलमग्न हो गईं, पेड़ उखड़ गए और बिजली की लाइनें टूट गईं।
पढ़ें :- बिस्तर पर ये बिल्ला बैठा तो मौत पक्की! ऑस्कर पर वैज्ञानिकों ने किया चौंकाने वाला खुलासा
इस हरीकेन ने भारी तबाही मचाई है और इसकी जो तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं, उन्हें देखकर इसकी ताकत का अंदाजा लगाया जा सकता है। तेज हवाओं, मूसलाधार बारिश और बाढ़ के खतरे ने कई इलाकों में जनजीवन प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग ने आगे भी अचानक बाढ़ और बवंडर आने की आशंका जताई है। शुक्रवार शाम तक फ्लोरिडा और अलबामा में 5.94 लाख से अधिक बिजली उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई थी। जबकि जॉर्जिया और नॉर्थ कैरोलाइना में करीब 11-11 हजार उपभोक्ता बिजली संकट से प्रभावित थे।
फ्लोरिडा और अलबामा में इस तूफान के चलते बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।
अमेरिकी मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक दो मौतें फ्लोरिडा के एस्कैंबिया काउंटी (Escambia County, Florida) में और दो अलबामा में हुई हैं। इसायस 9 अक्टूबर को फ्लोरिडा के पैनहैंडल क्षेत्र (Panhandle region) में स्थित डेस्टिन शहर के पास पहुंचा था.उस समय यह कैटेगरी-2 का तूफान था और इसकी हवाओं की रफ्तार करीब 169 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई. इतनी तेज हवाओं के कारण पेड़ उखड़ गए, घरों की छत उड़ गई और इमारतों को नुकसान पहुंचा।