Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल के एम नाम वाले बयान पर प्रकाश जावड़ेकर ने दिलाई महात्मा गांधी की याद

राहुल के एम नाम वाले बयान पर प्रकाश जावड़ेकर ने दिलाई महात्मा गांधी की याद

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने आज ट्वीट कर एम शब्द से शुरू होने वोले तानाशाहों के नाम गिनाये है। उन्होंने अपने ट्वीट में मार्कोस, मुसोलिनी, मिलोसेविक, मुबारक, मोबुतू, मिकोमबेरो और मुशर्रफ का जिक्र किया है। इस तरीके बिना नाम लिए ही उन्होंने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। उनका ये ट्वीट ऐसे समय में आया है जब किसानों के आन्दोलन को रोकने के लिए दिल्ली के आस-पास के बार्डरों पर किलेबंदी की जा रही है।

पढ़ें :- कांग्रेस के न्याय पत्र से पीएम मोदी का कॉन्फिडेंस हिल गया है, इसलिए वे लोगों को डरा रहे हैं : प्रियंका गांधी

 

वहीं, राहुल गांधी के इस ट्वीट पर केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने पलटवार किया है।  उन्होंने कहा कि एम से मोहन दास भी होते हैं।साबरमती के संत जो पूरे विश्व में अहिंसा के पुजारी कहे गये। भारत की मिट्टी की बात ही अलग है, ये तानाशाह नहीं बुद्ध और महावीर की वसुधा है। छोड़िये आप नहीं समझेंगे राहुल गांधी जी।

 

पढ़ें :- UP News : सीएम योगी, बोले- जो बैलेट पेपर लूटने का काम करते थे, वो EVM पर उठा रहे हैं सवाल
Advertisement