नई दिल्ली। रणवीर सिंह ने 2025 और 2026 में अपनी फिल्मों धुरंधर और धुरंधर द रिवेंज के साथ रणवीर सिंह ने इतिहास रच दिया। इस अभिनेता ने अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीतने के साथ—साथ रिकॉर्ड तोड़ने वाली ब्लॉकबस्टर फिल्मों में बॉक्स ऑफिस पर भी तहलका मचा दी। एक्टर की स्क्रीन पर जबरदस्त मौजूदगी, उनकी लोकप्रियता और अलग-अलग तरह के रोल करने की प्रतिभा ने दोनों फिल्मों को बड़ी सफलता दिलाई।
पढ़ें :- Box Office पर 'Welcome To The Jungle' का धमाल, 5 दिनों में वर्ल्डवाइड 120 करोड़ रुपये पार
बैडमिंटन के दिग्गज प्रकाश पादुकोण जो कि दीपिका पादुकोण के पिता हैं, ने धुरंधर 2 के रिलीज होने के लगभग 9 महीने बाद अब अपने दामाद के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की है। इसके अलावा उन्होंने ‘धुरंधर’ फिल्म का रिव्यू करते हुए एक इंटरव्यू में प्रकाश पादुकोण ने धुरंधर (Dhurandhar) के बारे में अपने विचार रखे और इसकी लोकप्रियता की तारीफ की। उन्होंने कहा कि भले ही इस फिल्म में हिंसा होने के बावजूद भी दर्शकों को काफी पसंद आई।
कैसा है दोनों के बीच का रिश्ता?
प्रकाश पादुकोण ने आगे बताया कि दोनों परिवारों के बीच बहुत करीबी रिश्ता है और वे अक्सर साथ में अच्छा समय बिताते हैं, जिसमें परिवार के साथ छुट्टियां मनाना भी शामिल है। वहीं रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात करते हुए प्रकाश पादुकोण ने कहा कि उनकी बातचीत अक्सर काम के बारे में होती है। जहां वे अक्सर फिल्म इंडस्ट्री की बारीकियों को बेहतर ढंग से समझने के लिए एक्टर से बात करते हैं, वहीं रणवीर भी खेलों को लेकर उतने ही उत्सुक रहते हैं और अक्सर उनसे जानकारी लेते रहते हैं।