प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के सिविल लाइंस क्षेत्र में रविवार को बीएचएस के सामने गर्लफ्रेंड को लेकर छात्रों के दो गुटों में जमकर मारपीट (Two groups of students fight fiercely over girlfriend) हुई। इस दौरानएक गुची की तरफ से देशी बम से भी हमला ( Attack with country made bomb) कर दिया।
पढ़ें :- बस्ती में जल जीवन मिशन की टंकी ही हो गई गायब! घरों में लगी टोटियों से नहीं सिर्फ सरकार की फाइलों में बह रहा है पानी
बम से एक छात्र को आंशिक रुप से चोट आई। छात्र को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बम के हमले से मौके पर भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन चार युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बारहवीं क्लास के एक छात्र की एक युवती से दोस्ती थी। हालंकि कुछ दिनों से दोनो के बीच बातचीत बंद थी। इधर कुछ दिनों से युती की दूसरे छात्र से दोस्ती हो गई। इसको लेकर दोनो छात्रों में तनातनी चल रही थी। रविवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे एक बाइक पर तीन युवक जा रहे थे। जैसे ही वे बीएचएस के मुख्य गेट के पास पहुंचे कि पहले से घात लगाए दूसरे पक्ष ने रोक कर मारपीट करना शुुरु कर दिया।
हमलावरों ने उसके ऊपर बम से हमला कर दिया। बम की चपेट में आने से ऋषि नाम का छात्र जख्मी हो गया। बम धमाकों की आवाज सुनकर आस पास के लोग इधर उधर भागने लगे। साथी युवक ऋषि को इलात दे लिए हॉस्पिटल पहुंचे।
बम चलने की सूचना पाकर सिनिल लाइंस थाना प्रभारी रामाश्रय यादव पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। घटना स्थल पर सफेद रंग की बाइक खड़ी मिली। थाना प्रभारी ने बताया कि कुछ युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।