Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Prem Narayan Pandey Jeevan Parichay : बीजेपी की उम्मीदों पर खरा उतरे प्रेम नारायण पाण्डेय, इस तरह पहली बार पहुंचे विधानसभा

Prem Narayan Pandey Jeevan Parichay : बीजेपी की उम्मीदों पर खरा उतरे प्रेम नारायण पाण्डेय, इस तरह पहली बार पहुंचे विधानसभा

By संतोष सिंह 
Updated Date

Prem Narayan Pandey jeevan-parichay

Prem Narayan Pandey Jeevan Parichay : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2017 (UP assembly elections ) से पहले प्रेम नारायण पाण्‍डेय (Prem Narayan Pandey) के नाम को बहुत ही कम लोग जानते थे। प्रेम नारायण पाण्डेय भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर पहली बार 2012 में चुनाव लड़ा था, पर उन्हें इस चुनाव में सफलता हाथ नहीं लगी और इन्हें तीसरे स्थान पर रहकर संतोष करना पड़ा।

पढ़ें :- हादसा:ईट भठ्ठे की दीवार ढहने से तीन मजदूरों की दबकर मौत, दो घायल:सभी आए थे झांरखंड से,Video

इसके बाद भी प्रेम नारायण पाण्डेय ने हार नहीं मानी और अपने विधानसभा क्षेत्र से लगातार जुड़े रहे। उनकी निष्ठा और लोकप्रियता को देखते हुए ​भारतीय जनता पार्टी के टिकट देकर 2017 के विधानसभा चुनाव में दांव लगाया। इस बार प्रेम नारायण पाण्डेय पार्टी की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए जीत सेहरा अपने सिर पर सजाया और पहली बार विधायक चुने गए।

जीवन शैली

तरबगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक पद पर कार्य कर रहे प्रेम नारायण पाण्डेय भारतीय जनता पार्टी से राजनीतिज्ञ हैं। उन्होंने वर्ष 2012 में सम्पन्न हुए विधानसभा चुनावों में भागीदारी ली, जिसमें उन्हें सफलता प्राप्त नहीं हुई। उन्होंने वर्ष 1978 में इलाहाबाद बोर्ड से इंटरमिडिएट की शिक्षा प्राप्त की है। इनका मुख्य व्यवसाय कृषि है।

प्रेम नारायण पाण्डेय की चल संपत्ति का ब्यौरा

पढ़ें :- तेलंगाना के पूर्व सीएम के. चंद्रशेखर राव पर चुनाव आयोग ने की कार्रवाई, 48 घंटे नहीं कर पाएंगे चुनावी कैंपेन

विगत चुनावों में भागीदारी लेकर सफलता प्राप्त करने वाले प्रेम नारायण पाण्डेय के द्वारा दिए गए एफिडेविट के अनुसार उनके व उनकी पत्नी के पास कुल मिलाकर 65,000 रूपये की चल संपत्ति है। साथ ही उनके पास विभिन्न बैंक खातों में 3,10,354 रूपये डिपोजिट हैं। प्रेम नारायण पाण्डेय व उनकी पत्नी के पास 19,70,000 रुपए के स्वर्ण व चांदी के आभूषण हैं। साथ ही उनके पास 24,200 रुपए की गन है।

अचल संपत्ति के रूप में प्रेम नारायण पाण्डेय के नाम पर रानीपुर ग्राम में 1 एकड़ की कृषि भूमि है। जिसकी कीमत 20,00,000 है। इसके साथ ही उनके नाम पर चौबेपुर ग्राम में गैर कृषि भूमि है, जिसका मूल्य 4,00,000 है। इसके अतिरिक्त प्रेम नारायण पाण्डेय 12,000 वर्ग फीट की आवासीय भूमि है, जिसकी कीमत 12,00,000 है।

ये है पूरा सफरनामा

नाम- प्रेम नारायण पाण्‍डेय
निर्वाचन क्षेत्र – 299, तरबगंज
दल – भारतीय जनता पार्टी

पिता का नाम-इन्द्रपाल पाण्डेय
जन्‍म तिथि- 2 अक्टूबर,1957
जन्‍म स्थान-रानीपुर
धर्म- हिन्दू
जाति- ब्राह्मण
शिक्षा- इण्टरमीडिएट
पत्‍नी का नाम- विमला देवी
सन्तान- दो पुत्र, एक पुत्री
व्‍यवसाय- कृषि
मुख्यावास ग्राम व पोस्ट- रानीपुर तरबगंज, जनपद- गोण्डा

पढ़ें :- Bahraich News : नहर में नहाते समय चार बच्चे डूबे, तीन के शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप

राजनीतिक योगदान

मार्च, 2017 सत्रहवीं विधान सभा के सदस्य प्रथम बार निर्वाचित

Advertisement