Iran-Israel-US Stress: पश्चिम एशिया (West Asia) में चल रहे युद्ध के बीच अमेरिका एक बहुत बड़े युद्ध की तैयारी कर रहा है। सूत्रों के मुताबिक, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (US President Donald Trump) के फैसला लेने से पहले अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (US Department of Defense) का मुख्यालय पेंटागन, ईरान में सेना भेजने के लिए तैयारी कर चुका है, लेकिन अभी के लिए सरकार ने साफ किया है कि अभी सेना भेजने का कोई अंतिम फैसला नहीं हुआ है। किन्तु हालात तेजी से बदल रहे हैं।
पढ़ें :- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ईरान से परमाणु सामग्री निकालने के लिए तलाश रहे है विकल्प
पश्चिम एशिया (West Asia) में जारी संघर्ष दिन प्रतिदिन भयंकर रूप धारण कर रहा है। अमेरिका और इजराइल के विध्वंसकारी हमलों से सुलग रहे मोर्चे पर ईरान भी इजराइल और अन्य खाड़ी देशों में मौजूद अमेरिका के सभी ठिकानों पर घातक प्रहार कर रहा है। आज इस संघर्ष का 23वां दिन है जिसके वजह से पूरे क्षेत्र में तनाव अपनी चरमसीमा पर है। ईरान के साथ बढ़ते तनाव को देखते हुए अमेरिका ने ईरान में अपनी जमीनी सेना भेजने का निर्णय ले लिया है। यह निर्णय तभी लागू होगा जब अमेरिकी राष्ट्रपति कोई बड़ा निर्णय लेंगे हालांकि अभी तक ट्रम्प ने यह निर्णय नहीं लिया है कि किस स्थिति में वह सेना भेजने की इजाज़त देंगे। इस मामले में व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ‘कैरोलिन लेविट’ (White House Press Secretary ‘Karoline Leavitt’) ने कहा कि पेंटागन का काम राष्ट्रपति को हर स्थिति के लिए तैयार रखना है।
इसका मतलब यह नहीं है कि अमेरिका ने ईरान में सेना भेजने का अंतिम फैसला कर लिया है। कुछ रिपोर्टो के अनुसार अमेरिकी सेना ने ईरान में संभावित लोगों को पकड़ने और हिरासत में रखने की तैयारी भी शुरू कर दिया है। इसी बीच, 82वीं एयरबोर्न डिवीजन को भी तैयार रखा जा रहा है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत तैनात किया जा सके। इसके अलावा मरीन कॉर्प्स की टुकड़ियां भी पश्चिम एशिया की ओर भेजी जा रही हैं। बताया जा रहा है कि हजारों अमेरिकी मरीन सैनिक पहले ही इस क्षेत्र की ओर बढ़ रहे हैं। हाल ही में करीब 2,200 मरीन सैनिकों के साथ तीन नौसैनिक जहाज कैलिफोर्निया से रवाना हुए हैं। ऐसे में इन सभी तैयारियों से साफ है कि अमेरिका इस समय हर स्थिति के लिए खुद को मजबूत कर रहा है और जरूरत पड़ने पर बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। हालांकि, अंतिम फैसला राष्ट्रपति ट्रंप के हाथ में ही है। रक्षा विभाग ने पुष्टि की है कि मरीन कॉर्प्स की टुकड़ियों ने पश्चिम एशिया की ओर बढ़ना शुरू कर दिया है। हाल ही में करीब 2,200 मरीन सैनिकों से लैस तीन नौसैनिक जहाज कैलिफोर्निया तट से रवाना हुए हैं।
रिपोर्ट: सुशील कुमार साह