लखनऊ। ब्रह्मकुमारीज संस्थान (Brahma Kumaris Institute) की ओर से आयोजित ‘विश्व एकता और भरोसे के लिए ध्यान’ योग कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) यूपी की राजधानी लखनऊ पहुंच गईं हैं। सुल्तानपुर रोड स्थित गुलजार उपवन में शुक्रवार को ब्रह्मकुमारीज संस्थान (Brahma Kumaris Institute) की ओर से राज्यस्तरीय ध्यान योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) पहुंची हैं। उनके साथ सीएम योगी (CM Yogi), राज्यपाल आनंदीबेन पटेल (Governor Anandiben Patel) मौजूद हैं। इससे पहले एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं। सुरक्षा व्यवस्था कड़ी है। बिना पास और जांच के किसी को भी प्रवेश नहीं दिया गया।
पढ़ें :- Agniveer Recruitment 2026 : यूपी के 13 जिलों में 13000 से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल, 6 से 20 फरवरी तक भर्ती रैली का होगा आयोजन
मयूर नृत्य से राष्ट्रपति का स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ के रंगोली कलाकार हितेश ने उनके स्वागत में गुलजार दादी और राष्ट्रपति की खूबसूरत रंगोली बनाई है। संस्थान के अतिरिक्त महासचिव राजयोगी डॉ. बीके मृत्युंजय भाई (Additional General Secretary Rajyogi Dr. BK Mrityunjay Bhai) ने बताया कि राष्ट्रपति के लिए एक विशेष कक्ष बनाया गया है, जहां वह कुछ देर ध्यान करेंगी।