Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. पोप लियो XIV पर भड़के राष्ट्रपति ट्रंप, कहा- मुझे लगता है कि उन्हें अपराध पसंद है… हमें ऐसा पोप पसंद नहीं

पोप लियो XIV पर भड़के राष्ट्रपति ट्रंप, कहा- मुझे लगता है कि उन्हें अपराध पसंद है… हमें ऐसा पोप पसंद नहीं

By Abhimanyu 
Updated Date

Pope Leo XIV vs. Trump : वेटिकन सिटी के प्रमुख पोप लियो XIV ने ट्रंप प्रशासन की नीतियों पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने मिडिल में युद्ध की निंदा की और कहा था कि यह युद्ध सर्व शक्तिमान होने के भ्रम को बढ़ावा दे रहा है। जिसके बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने पोप लियो पर पलटवार किया है। ट्रंप ने कहा कि उन्हें लगता है कि पोप लियो को अपराध पसंद है। उन्हें ऐसा पोप पसंद नहीं है।

पढ़ें :- ट्रंप के विरोध में उतरे पोप लियो XIV, USCCB ने कहा कि पोप उनके प्रतिद्वंद्वी नहीं हैं

पहले अमेरिकी मूल के पोप लियो XIV के बारे में, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “मुझे नहीं लगता कि वह बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। मुझे लगता है कि उन्हें अपराध पसंद है… हमें ऐसा पोप पसंद नहीं है जो यह कहे कि परमाणु हथियार रखना ठीक है। हम ऐसा पोप नहीं चाहते जो यह कहे कि हमारे शहरों में अपराध करना ठीक है। मुझे यह पसंद नहीं है।” ट्रंप ने आगे कहा, “मैं पोप लियो का बहुत बड़ा प्रशंसक नहीं हूं। वह बहुत ही उदारवादी व्यक्ति हैं, और वह ऐसे इंसान हैं जो अपराध रोकने में विश्वास नहीं रखते। वह ऐसे इंसान हैं जो यह नहीं सोचते कि हमें ऐसे देश के साथ खिलवाड़ करना चाहिए जो परमाणु हथियार चाहता है, ताकि वह दुनिया को उड़ा सके। मैं पोप लियो का प्रशंसक नहीं हूं…”

Advertisement