1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. CBSE Board Result 2026 : 14 अप्रैल को आ सकता है सीबीएसई रिजल्ट? यहां से डाउनलोड करें मार्कशीट

CBSE Board Result 2026 : 14 अप्रैल को आ सकता है सीबीएसई रिजल्ट? यहां से डाउनलोड करें मार्कशीट

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) रिजल्ट को लेकर छात्रों और अभिभावकों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। बोर्ड ने इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से अप्रैल के बीच आयोजित की थीं। परीक्षा खत्म होने के बाद अब मूल्यांकन प्रक्रिया तेजी से चल रही है। कुछ मीड‍िया र‍िपोर्ट्स में दावा क‍िया जा रहा है कि र‍िजल्ट कल यानी 14 अप्रैल को जारी हो सकता है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) रिजल्ट को लेकर छात्रों और अभिभावकों की उत्सुकता बढ़ती जा रही है। बोर्ड ने इस साल कक्षा 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं फरवरी से अप्रैल के बीच आयोजित की थीं। परीक्षा खत्म होने के बाद अब मूल्यांकन प्रक्रिया तेजी से चल रही है। कुछ मीड‍िया र‍िपोर्ट्स में दावा क‍िया जा रहा है कि र‍िजल्ट कल यानी 14 अप्रैल को जारी हो सकता है, हालांकि इसकी अभी कोई आध‍िकार‍िक पुष्ट‍ि नहीं हुई है। छात्रों को सलाह है कि केवल आधिकारिक वेबसाइट पर भरोसा करें।

पढ़ें :- CBSE 12th Result 2026 OUT : सीबीएसई 12 वीं का रिजल्ट जारी, यहां देखें मार्कशीट

वैसे पिछले वर्षों के ट्रेंड को देखें तो CBSE आमतौर पर मई महीने में रिजल्ट जारी करता है। ऐसे में उम्मीद है कि CBSE Board 10th 12th Result 2026 भी मई के मध्य तक घोषित किया जा सकता है। लेकिन अभी र‍िजल्ट की डेट को लेकर कोई जानकारी बोर्ड की ओर से नहीं दी गई है।

रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र cbse.gov.in, results.cbse.nic.in, DigiLocker और UMANG ऐप के जरिए मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे। बोर्ड इस बार डिजिटल मार्कशीट पर विशेष फोकस कर रहा है ताकि छात्रों को तुरंत दस्तावेज मिल सकें।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...