Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Presidential Election 2022 : द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय, दूसरे दौर की मतगणना के बाद उनके मत का मूल्य है 4,83,299

Presidential Election 2022 : द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय, दूसरे दौर की मतगणना के बाद उनके मत का मूल्य है 4,83,299

By संतोष सिंह 
Updated Date

Presidential Election 2022 : राष्‍ट्रपति चुनाव में दूसरे दौर की मतगणनना खत्‍म हो गई है। दूसरे दौर में एनडीए उम्‍मीदवार द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट मिले। वहीं विपक्ष के साझा उम्‍मीदवार यशवंत सिन्‍हा को 329 वोट मिले हैं। एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू की जीत लगभग तय मानी जा रही है। इसी खुशी में लोक कलाकार ने दिल्ली में मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड पर आदिवासी नृत्य किया। दूसरे दौर की मतगणना के बाद उनके मत का मूल्य  4,83,299 है ,जबकि विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा के मत का मूल्य 1,89,876 है।

पढ़ें :- जो लोग मन मर्जी करते थे उनको 140 करोड़ लोगों के मन की बात करनी पड़ेगी...अखिलेश यादव का पीएम मोदी पर निशाना

राज्यसभा, महासचिव, पीसी मोदी ने बताया कि दूसरे दौर के बाद, जिसमें पहले 10 राज्यों के मतपत्रों की वर्णानुक्रम (Alphabetically) में गणना की गई है। कुल वैध मत 1138 और उनका कुल मूल्य 1,49,575 है। इस गणना के मुताबिक, द्रौपदी मुर्मू को 809 वोट मिले, जिनकी कीमत 1,05,299 और यशवंत सिन्हा को 329 वोट मिले, जिनकी कीमत 44,276 है।

देश इतिहास रचने जा रहा है: धर्मेंद्र प्रधान

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि देश इतिहास रचने जा रहा है। 15वें राष्ट्रपति की आधिकारिक घोषणा शीघ्र ही की जाएगी। किसी के मन में कोई शंका नहीं है। ओडिशा में बेहद साधारण घर से आने वाले आदिवासी परिवार की बेटी द्रौपदी मुर्मू राष्ट्रपति निर्वाचित होंगी।

Advertisement