Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Presidential Election 2022: यशवंत सिन्हा होंगे विपक्ष से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, कांग्रेस ने भी किया समर्थन

Presidential Election 2022: यशवंत सिन्हा होंगे विपक्ष से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार, कांग्रेस ने भी किया समर्थन

By शिव मौर्या 
Updated Date

Presidential Election 2022: राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष को उम्मीदवार मिला गया है। विपक्षी नेताओं ने यशवंत सिन्हा (Yashwant Sinha) के नाम पर सहमति जताई है। विपक्षी नेताओं ने यशवंत सिन्हा को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। कांग्रेस के नेता जयराम रमेश ने विपक्षी नेताओं की बैठक के बाद इसका ऐलान किया।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

उन्होंने कहा कि ​विपक्षी पार्टियों ने चर्चा के बाद यशवंत सिन्हा को उम्मीवार बनाने का निर्णय लिया गया है। बता दें कि, इससे पहले भी विपक्ष ने जिन तीन नामों को आगे किया था उन्होंने उम्मीदवार बनने से इनकार कर दिया था। इनमें शरद पावर, फारूक अब्दुल्ला और गोपालकृष्ण गांधी का नाम शामिल था।

यशवंत सिन्हा ने पहले ही पार्टी से इस्तीफे की पेशकश की थी। उन्होंने कहा था कि समय आ गया है कि अब वह एक बड़े राष्ट्रीय उद्देश्य के लिए पार्टी से हटकर विपक्षी एकता के लिए काम करें।

Advertisement