Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Presidential election: यशवंत सिन्हा बोले-विपक्ष ने लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए मुझे राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया

Presidential election: यशवंत सिन्हा बोले-विपक्ष ने लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए मुझे राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया

By शिव मौर्या 
Updated Date

Presidential election: राष्ट्रपति चुनाव में विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा गुरुवार को लखनऊ पहुंचे। सपा कार्यालय में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और रालोद प्रमुख जयंत चौधरी के साथ उन्होंने बैठक। मीडिया से बात करते हुए यशवंत सिन्हा ने कहा कि अगर वो राष्ट्रपति चुने जाते हैं तो सिर्फ और सिर्फ संविधान के प्रति उत्तरदायी रहेंगे।

पढ़ें :- रामलला के दर्शन के बाद पीएम मोदी ने शुरू किया रोड शो, कहा-आशीर्वाद देने आई जनता-जनार्दन का अभिनंदन

विपक्ष ने लोकतंत्र और संविधान बचाने के लिए मुझे राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया है। उन्होंने कहा कि इस बार राष्ट्रपति चुनाव असाधारण किस्म का है। वह इसलिए क्योंकि देश में जो हालात हैं उससे समाज कई हिस्सों में बंट गया है। बड़ी घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुप हो जाते हैं। देश में अशांत और असाधारण स्थिति है।

संविधान के मूल्य खत्म किए जा रहे हैं। अगर ऐसे ही चलता रहा तो एक दिन संविधान अर्थहीन हो जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने अपना लखनऊ से गहरा नाता बताया। साथ ही कहा कि चौधरी अजित सिंह से भी मेरे अच्छे संबंध रहे हैं। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी ने लखनऊ को अपनी कर्मभूमि बनाया लेकिन अफसोस है कि आज उनकी पार्टी कहां से कहां पहुंच गई है।

Advertisement