Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. प्रधानमंत्री जी! जवाब दीजिए, क्या यही है ‘बेहतर माहौल’ जिसमें देश का नाम रोशन करने वाली बेटियां भी सुरक्षित नहीं : जयराम रमेश

प्रधानमंत्री जी! जवाब दीजिए, क्या यही है ‘बेहतर माहौल’ जिसमें देश का नाम रोशन करने वाली बेटियां भी सुरक्षित नहीं : जयराम रमेश

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भारतीय कुश्ती महासंघ और खिलाड़ियों के बीच खींचतान बढ़ती जा रही है। जंतर-मंतर पर खिलाड़ियों का प्रदर्शन जारी है। इसको लेकर अब सियासी वार भी शुरू हो गए हैं। कांग्रेस नेता जयराम रमेश (JaiRam Ramesh) ने भी भाजपा पर निशाना साधा है।

पढ़ें :- कांग्रेस और इंडी अघाड़ी का एक ही एजेंडा है- सरकार बनाओ, नोट कमाओ...महाराष्ट्र में बोले PM मोदी

उन्होंने कहा कि, प्रधानमंत्री जी, बेटियों पर अत्याचार करने वाले सारे भाजपाई ही क्यों होते हैं? इससे पहले प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi)  ने हमला बोला था। जयराम रमेश ने गुरुवार को ट्वीट कर लिखा है कि, ‘कुलदीप सेंगर, चिन्मयानंद, बाप-बेटे विनोद आर्य-पुलकित आर्य…. और अब यह नया मामला! बेटियों पर अत्याचार करने वाले बीजेपी नेताओं की फेहरिस्त अंतहीन है। क्या ‘बेटी बचाओ’ बेटियों को बीजेपी नेताओं से बचाने की चेतावनी थी! प्रधानमंत्री जी, जवाब दीजिए।’

इसके साथ ही लिखा है कि, ‘प्रधानमंत्री जी, बेटियों पर अत्याचार करने वाले सारे भाजपाई ही क्यों होते हैं? कल आपने कहा कि देश में खेलों के लिए बेहतर माहौल बना है। क्या यही है ‘बेहतर माहौल’ जिसमें देश का नाम रोशन करने वाली बेटियां भी सुरक्षित नहीं हैं’?

आरोपों की जांच होनी चाहिए: प्रियंका गांधी
इससे पहले प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने भी निशाना साधा था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा है कि, हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं। विश्व स्तर पर अपने प्रदर्शन से वे देश का मान बढ़ाते हैं। कुश्ती फेडरेशन व उसके अध्यक्ष पर खिलाड़ियों ने शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन खिलाड़ियों की आवाज सुनी जानी चाहिए। आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।

पढ़ें :- पीएम मोदी फिर मौका मिला तो ये संविधान बदलेंगे और लोकतंत्र को कमजोर करेंगे : प्रियंका गांधी
Advertisement