Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Priyanka Chopra Birthday: 40वां जन्मदिन मन रही हैं प्रियंका चोपड़ा, क्या आप जानते है उनसे जुडी ये दिलचस्प बातें?

Priyanka Chopra Birthday: 40वां जन्मदिन मन रही हैं प्रियंका चोपड़ा, क्या आप जानते है उनसे जुडी ये दिलचस्प बातें?

By शिव मौर्या 
Updated Date

Priyanka Chopra Birthday: ग्लोबल आइकॉन प्रियंका चोपड़ा ने अपना जादू न केवल भारत में बिखेरा है बल्कि विदेश में भी उन्होंने अपना परचम लहराया है। अभिनेत्री आज अपना 40 वां जन्मदिन मना रही हैं। इस उम्र के दर्मियान देखा गया है की कई इंडियन एक्ट्रेस के करियर पे फुल स्टॉप लग जाता है, मगर प्रियंका इस उम्र में भी लोगों के दिलों पर छायी हुई हैं। प्रियंका अपने टैलेंट के कारण लोगों के दिलों में अपनी छाप बरकरार रखने में कायम रही हैं। अदकारा कई लोगों की प्रेरणा स्त्रोत रह चुकी हैं। आइए जानते हैं उनके बर्थडे जुडी कुछ दिलचस्प बातें…

पढ़ें :- Ayushmann Khurrana Video: लोकतंत्र के पर्व में शामिल होने के लिए आयुष्मान खुराना ने फैन्स से की अपील

प्रियंका का जन्म 18 जुलाई 1982 में बिहार के जमशेदपुर शहर में हुआ। पिता अशोक और माता मधु चोपड़ा दोनों भारतीय सेना में चिकित्सक के पद पर नियुक्त थे। जिसके चलते एक्ट्रेस ने लखनऊ, चंडीगढ़, दिल्ली, अम्बाला, लदाख, पूणे और बरेली जैसे शहरों में अपना बचपन व्यतीत किया। महज 17 की उम्र में अदाकारा ने मिस वर्ल्ड 2000 का खिताब अपने नाम दर्ज किया।

प्रियंका चोपड़ा की निजी जिंदगी की बात करे तो एक्ट्रेस ने अमेरिकन सिंगर निक जोनस से 2018 में जोधपुर में शादी रचायी थी। एक्ट्रेस ने हिन्दू और क्रिश्चियन, दोनों रीती-रिवाजों से शादी करी थी। वहीं, इसी साल के शुरुआती दौर में प्रियंका चोपड़ा ने सरोगेसी के जरिये एक बेटी को भी जन्म दिया जिसका चेहरा अबतक मीडिया के सामने नहीं आया है।

Advertisement