Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. प्रियंका गांधी ने सीएम केजरीवाल पर बोला बड़ा हमला, कहा-RSS से निकली है आम आदमी पार्टी

प्रियंका गांधी ने सीएम केजरीवाल पर बोला बड़ा हमला, कहा-RSS से निकली है आम आदमी पार्टी

By शिव मौर्या 
Updated Date

Punjab Assembly Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियों ने अपनी ताकत झोंक दी है। 20 फरवरी को पंजाब में सभी सीटों के लिए मतदान होगा। इसको लेकर प्रचार अभियान तेज हो गया है। रविवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) जनसभा को संबोधित करने के लिए पंजाब पहुंची, जहां उन्होंने आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर बड़ा हमला बोला।

पढ़ें :- AAP candidates Punjab: पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 8 उम्मीदवारों के नाम का किया एलान, देखिए लिस्ट

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (AAP) राष्टीय स्वंय सेवक संघ यानी आरएसएस (RSS) से निकली पार्टी है। प्रियंका ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में कुछ नहीं किया है। यह सिर्फ दिखावा है। इसलिए आम आमी पार्टी के नेताओं की सच्चाई को जानना बहुत जरूरी है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह को घेरा
प्रियंका गांधी  (Priyanka Gandhi) ने इस दौरान कैप्टन अम​रिंदर सिंह (Capt Amarinder Singh) पर भी बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कैप्टन की सरकार केंद्र सरकार के इशारों पर चल रही थी। इसलिए पार्टी ने मुख्मयंत्री को बदल दिया। इस दौरान उन्होंने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि हम चाहते हैं कि पंजाब से चलनी चाहिए। अगर आम आदमी पार्टी की सरकार बनती है तो वह दिल्ली से चलेगी। लेकिन चन्नी सरकार पंजाब से चलेगी।

Advertisement