1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. AAP candidates Punjab: पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 8 उम्मीदवारों के नाम का किया एलान, देखिए लिस्ट

AAP candidates Punjab: पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 8 उम्मीदवारों के नाम का किया एलान, देखिए लिस्ट

इंडिया गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी पंजाब की सभी सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ रही है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है। आप ने 8 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है। इन उम्मीदवारों में पांच मंत्री शामिल हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

AAP candidates Punjab: इंडिया गठबंधन में शामिल आम आदमी पार्टी पंजाब की सभी सीटों पर अकेले ही चुनाव लड़ रही है। इसको लेकर आम आदमी पार्टी ने प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है। आप ने 8 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है। इन उम्मीदवारों में पांच मंत्री शामिल हैं।

पढ़ें :- UP MLC Election Result : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में बीजेपी की हार, सपा ने जीती शिक्षक एमएलसी सीट

AAP ने अमृतसर से कुलदीप सिंह धालीवाल, खडूर साहिब से लालजीत सिंह भुल्लर, फरीदकोट से कर्मजीत अनमोल, बठिंडा से गुरमीत सिंह खुड्डियां, पटियाला से डॉ. बलबीर सिंह और संगरूर से गुरमीत सिंह मीत हेयर को चुनाव मैदान में उतारा गया है। वहीं जालंधर से मौजूदा सांसद सुशील रिंकू को टिकट दिया गया है।

कुछ दिन पहले ही कांग्रेस से आम आदमी पार्टी में शामिल हुए गुरप्रीत सिंह जीपी को फतेहगढ़ साहिब से मैदान में उतारा गया है। लिस्ट में सबसे चौंकाने वाला नाम कर्मजीत अनमोल का है। वे सीएम भगवंत मान के काफी करीबी बताए जाते हैं।

पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनॉल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस स्वीट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का सनसनीखेज आरोप, बोलीं-‘कपड़े फाड़े, खून बहने लगा’
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...