Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. प्रयागराज पहुंची प्रियंका ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा-पुलिस अगर समय पर करती कार्रवाई तो नहीं होती घटना

प्रयागराज पहुंची प्रियंका ने पीड़ित परिजनों से की मुलाकात, कहा-पुलिस अगर समय पर करती कार्रवाई तो नहीं होती घटना

By शिव मौर्या 
Updated Date

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) के करीब आते ही कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की सक्रियता बढ़ती जा रही है। वो हर मौके पर सरकार को घेरने में जुटी हुई हैं। शुक्रवार को प्रियंका (Priyanka Gandhi) फाफामऊ के गोहरी गांव पहुंची, जहां चार लोगों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी गयी थी।

पढ़ें :- हादसा:ईट भठ्ठे की दीवार ढहने से तीन मजदूरों की दबकर मौत, दो घायल:सभी आए थे झांरखंड से,Video

इस घटना के पीड़ितों से प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने करीब 40 मिनट तक मुलाकात की। इसके बाद उन्होंने मीडिया कर्मियों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासन की लापरवाही से ये घटना हुई है। उन्होंने कहा कि दबंगों के द्वारा लगातार इनका उत्तपीड़न किया जा रहा था लेकिन पुलिस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की,​ जिसके कारण इस तरह की घटना हुई है।

प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ने कहा कि जब पीड़ित परिवार पुलिस के पास अपनी शिकायत लेकर जाते थे तो उन्हें भगा दिया जाता था। उनका मजाक उड़ाया जाता था। पुलिस मामले को गंभीरता से नहीं लेती थी। परिजनों को परेशान किया जाता था।

दबंगों के द्वारा मारा पीटा जाता था। उन्होंने कहा कि यह बहुत दर्दनाक घटना है। इस परिस्थिति में कांग्रेस कैसे चुप रह सकती है। इस दौरान उन्होंने कहा कि इस न्याय की लड़ाई में कांग्रेस पीड़ित परिवार के साथ खड़ी हुई है।

उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार 2017, 2019, 2020 और सितंबर 2021 में भी आरोपियों के खिलाफ शिकायत की गई थी लेकिन उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। ​योगी सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि इस सरकार में पूरे प्रदेश में दलितों के साथ न्याय नहीं हो रहा है। महिलाओं के साथ न्याय नहीं हो रहा है। अल्पसंख्यकों के लिए न्याय नहीं है। संविधान को नष्ट किया जा रहा है। संविधान को खत्म किया जा रहा है।

पढ़ें :- Bahraich News : नहर में नहाते समय चार बच्चे डूबे, तीन के शव बरामद, इलाके में मचा हड़कंप
Advertisement