Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में कौन अधिकारी, किस दिन कहां जनसुनवाई करेगा, इसके बारे में पहले से ही प्रचार-प्रसार किया जाए: सीएम

‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में कौन अधिकारी, किस दिन कहां जनसुनवाई करेगा, इसके बारे में पहले से ही प्रचार-प्रसार किया जाए: सीएम

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है। उन्होंने कहा कि, जनता की समस्याओं को सुना जाए और उसका निरस्तारण भी किया जाए। यही नहीं उन्होंने कहा कि, ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में कौन सा अधिकारी, किस दिन समस्या को सुनेगा इसका भी प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए। दरअसल, लोकसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगातार जनता दरबार में समस्यों को सुन रहे हैं और उसके निस्तारण के निर्देश ​अधिकारियों को दे रहे हैं।

पढ़ें :- ईरान में फंसे मेडिकल साइंसेज के छात्र दुबई के रास्ते पहुंचेंगे दिल्ली, 15 मार्च को चलेगा पहला दल
पढ़ें :- सेना की सीमा पर फिर नापाक साजिश नाकाम, एक आतंकी ढेर और दूसरे की तलाश जारी

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि, हर जिला, रेंज, जोन स्तर पर ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम कौन सा अधिकारी, किस दिन कहां जनसुनवाई करेगा, इसके बारे में जनता के बीच पहले से ही प्रचार-प्रसार किया जाए। अधिकारीगण जनसमस्याओं का समय से निस्तारण करें, कॉमन मैन की संतुष्टि ही आपके काम का मानक है। आम आदमी का विश्वास जीतें।

Advertisement