Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Punjab Election 2022: 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी BJP, नड्डा बोले-पंजाब में मजबूत सरकार की जरूरत

Punjab Election 2022: 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी BJP, नड्डा बोले-पंजाब में मजबूत सरकार की जरूरत

By शिव मौर्या 
Updated Date

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी 65 सीटों पर चुनावी मैदान में उतरेगी। सोमवार को भाजपा (BJP) अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने इसका ऐलान किया। इस चुनाव में भाजपा कैप्टन अमरिंदर सिंह की पंजाब लोक कांग्रेस (Punjab Lok Congress) और संयुक्त अकाली दल-ढिंसा के साथ गठबंधन करके चुनावी मैदान में उतर रही है।

पढ़ें :- खजुराहो, सूरत और इंदौर में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशियों के साथ कैसे हुआ खेल? विपक्ष का आरोप-लोकतंत्र को खतरा

जेपी नड्डा (JP Nadda) ने कहा कि, हम सब मिलकर पंजाब चुनाव लड़ रहे हैं, जिसमें भाजपा 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। वहीं, पंजाब लोक कांग्रेस 37 सीटों और संयुक्त अकाली दल-ढिंसा 15 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। नड्डा ने कहा कि पंजाब एक बोर्डर स्टेट है और उसके साथ-साथ देश की सुरक्षा से जुड़ा हुआ राज्य है।

ऐसे में देश की सुरक्षा के लिए पंजाब का मजबूत रहना जरूरी है और इसके लिए यहां पर एक मजबूत सरकार आवश्यक है। बता दें कि, पंजाब में अभी कांग्रेस की सरकार है। हाल में ही कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस छोड़कर अपनी पार्टी बनाई थी। वहीं, अब वो भाजपा के साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।

Advertisement