Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. पंजाब: पठानकोट में 100 मीटर लंबी सुरंग मिलने के बाद मचा हड़कंप, पुलिस हुई अलर्ट

पंजाब: पठानकोट में 100 मीटर लंबी सुरंग मिलने के बाद मचा हड़कंप, पुलिस हुई अलर्ट

By शिव मौर्या 
Updated Date

पंजाब: पठानकोट में 100 मीटर लंबी सुरंग मिलने के बाद मचा हड़कंप, पुलिस हुई अलर्ट

पठानकोट। पंजाब के पठानकोट के आर्मी क्षेत्र में 100 मीटर लंबी सुरंग मिलने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट की माने तो, माधोपुरा आर्मी कैंप के गुडा कलां इलाके में सैर कर रहे एक जवान का पैर फिसलकर सुरंग में चला गया, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। वहीं, इस घटना के बाद हड़कंप मच गया है।

पढ़ें :- सपा और कांग्रेस के नेताओं के चेहरे से उड़ी हुई हवा से स्पष्ट है कि चुनाव के आधे समर में उन्होंने हार स्वीकार कर ली : सीएम योगी

वहीं, जांच के दौरान 100 मीटर लंबी सुरंग भी बरामद हुई हैै। शाहपुरकंडी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर भारत भूषण ने इसकी जानकारी डीएसपी रविंद्र सिंह को दी। जिन्होंने मौके पर पहुंच जानकारी हासिल की। पुलिस और मिलिट्री इंटेलिजेंस जांच में जुटी है। सुरंग सैनिक क्षेत्र से होकर निकलती है इसलिए पुलिस प्रशासन मामले को लेकर बेहद सतर्क है।

उधर, ये भी बताया जा रहा है कि पुराने समय में इस क्षेत्र से एक अंडरग्राउंड नहर निकाली गई थी। अंग्रेजों के जमाने की ये नहर बाद में बंद कर दी गई थी। लेकिन यह सुरंग सैनिक क्षेत्र से होकर निकल रही है, यही वजह है कि मामले को गंभीरता से लिया जा रहा है।

 

पढ़ें :- सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफ़ा, जयराम रमेश ने दी जानकारी
Advertisement