Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. ‘एक थी कांग्रेस’ बयान से आग बबूला सिद्धू ने AAP को सुनाई खरी-खरी, बोले- थोथा चणा बाजे घणा सीएम न करें इतना अहंकार

‘एक थी कांग्रेस’ बयान से आग बबूला सिद्धू ने AAP को सुनाई खरी-खरी, बोले- थोथा चणा बाजे घणा सीएम न करें इतना अहंकार

By संतोष सिंह 
Updated Date

चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Punjab Chief Minister Bhagwant Singh Mann) का कांग्रेस पर दिया विवादित बयान देना भारी पड़ता नजर आ रहा है। इस बयान के बाद से पंजाब का सियासी माहौल थोड़ा गर्म हो गया है। पहले कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग (Congress President Raja Vading) तो अब दिग्गज नेता नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने सूबे में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) को खरी-खरी सुनाई है। बता दें कि पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह कहते नजर आ रहे हैं कि मुख्यमंत्री भगवंत मान सिंह (Chief Minister Bhagwant Man Singh) कहते हैं कि ‘एक थी कांग्रेस’, लेकिन वह अपनी पार्टी की ओर नहीं देख रहे। जिन्होंने पिछले चुनाव में आधा फीसदी मत भी हासिल नहीं किया।

पढ़ें :- सीएम योगी ने मियांपुर को बनाया रविन्द्र नगर,थारू जनजाति को नई सौगात दी

उन्होंने पंजाबी में कहा कि ‘थोथा चणा बाजे घणा’, मुख्यमंत्री को इतना अहंकार नहीं करना चाहिए। घमंड करने वाले इस धरती पर नहीं रहे हैं। मुख्यमंत्री को घेरते हुए सिद्धू बोले कि पांच राज्यों में हुए चुनाव पर आम आदमी पार्टी (AAP) को आधा परसेंट भी बहुमत नहीं मिला।

पढ़ें :- अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तेल और गैस सप्लाई को लेकर दिया बड़ा बयान, बोले-'ईंधन भरने अमेरिका आ रहे जहाज'

ऐसा क्या बोल गए मुख्यमंत्री मान?

बता दें कि मुख्यमंत्री भगवंत मान (Chief Minister Bhagwant Singh Mann)ने नव वर्ष के मौके पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। जिसमें उन्होंने कहा था कि दिल्ली से पंजाब के बीच कोई मां अपने बच्चों को जब कहानी सुनाएगी तो ‘एक थी कांग्रेस’ करके संबोधित करेगी। मान ने इशारों-इशारों में कहा था कि कांग्रेस पार्टी का अब कोई अस्तित्व नहीं है। इसके बाद से ही कांग्रेस में जैसे सियासी तूफान आ गया है। तरह-तरह की प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। वहीं सिद्धू का ये वीडियो एक्स और इंटरनेट मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

उधार ली है सीट: सिद्धू

उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में कांग्रेस को पांच करोड़ वोट पड़े। भाजपा को दस लाख वोट पड़े हैं, और पंजाब में तुम्हें (मान को इशारा करते हुए) आधा परसेंट वोट भी नहीं मिला। आप (मान को इशारा करते हुए) मुझे ये बता दें कि नेशनल पार्टी के मुख्यमंत्री हैं। उस नेशनल पार्टी के जिसकी लोकसभा सीट केवल एक है, वो भी कांग्रेस से उधारी पर मांगी गई है।

पढ़ें :- बिहार BJP कोर कमेटी की बैठक रद्द, सूबे का अगला मुख्यमंत्री कौन फंसा बड़ा पेच ? अब केन्द्रीय पर्यवेक्षक सुलझाएंगे मामला
Advertisement