कोलकाता। आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (R G Kar Medical College and Hospital) ने 51 चिकित्सकों (51 Doctors) को मंगलवार को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें 11 सितंबर को जांच समिति (Investigation Committee) के सामने पेश होने को कहा गया है। उन पर संस्थान के लोकतांत्रिक माहौल को खतरे में डालने, डराने-धमकाने की संस्कृति को बढ़ावा देने और काम करने वाले माहौल को खराब करने का आरोप है। अस्पताल प्राधिकरण ने नोटिस में कहा है कि उन्हें समिति के सामने अपनी बेगुनाही साबित करनी होगी।
पढ़ें :- 'अगर ईरान ने अटैक किया तो हम ऐसा जोरदार हमला करेंगे जो पहले कभी नहीं देखा गया...' ट्रंप ने दी चेतावनी
आरजी कर अस्पताल (R G Kar Hospital) की विशेष परिषद समिति (Special Council Committee) के निर्णय के मुताबिक, जांच समिति की ओर से बुलाए जाने तक उन 51 डॉक्टर्स के लिए संस्थान के परिसर में प्रवेश प्रतिबंधित है। नोटिस पर अस्पताल के प्रिंसिपल का हस्ताक्षर है। नोटिस में कहा गया है कि उनके लिए कॉलेज की गतिविधियों में भाग लेना प्रतिबंधित है। सूची में वरिष्ठ रेजिडेंट, हाउस स्टाफ, इंटर्न और प्रोफेसर शामिल हैं।