Radhika Merchant Vidai look: राधिका मर्चेंट (Radhika Merchant) और अनंत अंबानी शादी कर चुके हैं, बीती रात यानी कल 12 जुलाई को ये शादी संपन्न हुई। शादी से पहले जब राधिका का पहला लुक सामने आया तब सभी की आंखें खुली रह गईं। उन्होंने ट्रेडिशनल जड़ाऊ लहंगे को कैरी किया था। लेकिन उन्होंने विदाई के लिए एक दूसरे लहंगे को पहना था।
पढ़ें :- राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले के बाद सलमान खान ने ली राहत की सांस, नहीं जाएंगे जेल, केस में आया बड़ा ट्विस्ट
उस लहंगे में भी उनकी खूबसूरती देखते ही बन रही थी। अंबानी परिवार में जाने से पहले उन्होंने सुहाग की निशानी माने जाने वाले लाल रंग के लहंगे को पहना था। इस दौरान भी उन्होंने शाही जूलरी को कैरी किया था। सुनहरी कढ़ाई से बना है लहंगा सूर्यास्त के समय जो रंग आसमान में दिखाई देते हैं ठीक वही रंग राधिका मर्चेंट के विदाई वाले लहंगे के लिए चुने गए थे।
इस रॉयल लहंगे में पर सुनहरी कढ़ाई की गई थी। जिसके साथ उन्होंने हाई नेक-फुल स्लीव्स ब्लाउज को पहना था। जिसपर असली सोने की तारों से पारंपरिक कारचोबी एम्ब्रॉइडरी हुई थी। इसकी कारीगरी 19 वीं सदी के गुजरात में मशहूर स्टिच से प्रेरित थी।
पढ़ें :- सुपरस्टार सलमान खान राजपाल यादव के पक्ष में उतरे, कहा- डॉलर ऊपर नीचे होने से कोई फर्क नहीं पड़ता
राधिका ने बनारसी रेशम के दुपट्टे और जालीदार डिजाइन वाले घूंघट के साथ लुक को पूरा किया। ये दुपट्टा असली सोने की कढ़ाई और रेशम के काम से सजाया गया है, घूंघट के साथ विदाई लुक को पूरा किया।