Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. देश को अपमानित कर रही राहुल गांधी और उनकी टीम…संबित पात्रा ने लगाए गंभीर आरोप

देश को अपमानित कर रही राहुल गांधी और उनकी टीम…संबित पात्रा ने लगाए गंभीर आरोप

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। भाजपा नेता और सांसद संबित पात्रा ने गुरुवार को प्रेस कॉफ्रेंस करके कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर देश की छवि को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा, लगभग 2014 से लगातार कांग्रेस पार्टी विशेषकर राहुल गांधी और उनकी टीम, सोशल मीडिया टीम, एडवाइजरी कमेटी की टीम और लेफ्ट के जाने-माने चेहरे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और देश को अपमानित करने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

पढ़ें :- राहुल गांधी हमेशा सच बोलते हैं, वो देश में इकलौते व्यक्ति, जो मोदी सरकार के आगे झुके नहीं : प्रियंका गांधी

उन्होंने कहा कि, कुछ दिनों पहले ही एक्स पर एक नया ​फीचर आया है। इसके जरिए आप जान सकते हैं कि जो अकाउंटधारी है, वो किस देश का है अर्थात उसकी लोकेशन क्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि, कांग्रेस के बड़े नेता पवन खेड़ा का अकाउंट अमेरिका आधारित है। ऐसे में महाराष्ट्र कांग्रेस का अकाउंट भी आयरलैंड में आधरित है लेकिन अब इन्होंने इसे बदलकर इंडिया कर दिया है।

संबित पात्रा ने कहा, राहुल गांधी केवल विदेश जाकर देश के खिलाफ ही नहीं बोल रहे हैं। वे केवल जेन-Z से मिलकर देश के खिलाफ माहौल बनाने की कोशिश नहीं करते हैं बल्कि कांग्रेस में काम का बंटवारा है, इनके लोग अलग-अलग देशों में बैठकर भारत में नरेटिव सेट कर रहे हैं। वोट चोरी और ऑपरेशन सिंदूर का नरेटिव सेट किया गया है। ऑपरेशन सिंदूर में प्रधानमंत्री मोदी और भारतीय सेना को आत्मसमर्पण की स्थिति में दिखाया गया था।

 

पढ़ें :- राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए लगाया गंभीर आरोप, बोले- वो ब्लैकमेल व कंप्रोमाइज्ड हो चुके हैं, संसद से इसलिए भाग गए...
Advertisement